- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- On Wednesday, The Transport Department’s Officers And Employees On Indefinite Strike Will Not Get A Driving License Or A Permit
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पूरे प्रदेश में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का रहेगा असर
बुधवार से पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के कर्मचारी अनिश्चित कॉलीन हड़ताल पर रहेंगे। RTO रायसेन, टीकमगढ़ और रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर पर FIR दर्ज होने के बाद कर्मचारी और अफसर आक्रोशित है। मंगलवार को अफसर और कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस कारण बुधवार से हड़ताल खत्म न होने तक परिवहन कार्यालयों में न तो ड्राइविंग लाइसेंस बनेंगे न ही वाहनों की परमिट, फिटनेस से संबंधित काम हो सकेंगे। इससे काफी संख्या में लोग प्रभावित होंगे।
मंगलवार को RTO रायसेन, RTO टीकमगढ़ और रिटायर्ड डिप्टी कमिशनर पर विभिन्न मामलों में FIR दर्ज की गई है। इससे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अफसर और कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। मामले दर्ज होने के बाद तत्काल अफसर और कर्मचारियों ने बैठक बुलाई और पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग मे हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया। बुधवार से सभी अफसर और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मतलब दफ्तर तो खुलेंगे, लेकिन काम नहीं होगा। परिवहन विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने में तत्कालीनक कारण अफसरों पर बिना जांच और पड़ताल के सीधे FIR दर्ज करना है, लेकिन हड़ताल में उनकी कई पुरानी मांगे भी शामिल है। जैसे कर्मचारियों पर काम का बोझ होना और लंबे समय से भर्ती नहीं होना। किसी भी घटना के बाद बिना जांच और कारण जांचे RTO को दोषी मानकर कार्रवाई कर देना। पदोन्नती नहीं होना सहित अन्य कारण है।
यह काम होंगे प्रभावित
बुधवा से परिवहन विभाग के अफसर और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे परिवहन कार्यालय में हर दिन होने वाले दैनिक कार्य प्रभावित होंगे जैसे लाइसेंस नहीं बनेंगे। लर्निंग लाइसेंस परमानेंट नहीं होंगे, वाहनों के रजिस्ट्रेशन का काम नहीं होगा। परमिट, वाहनों की फिटनेस, इंश्योरेंस का काम भी नहीं होगा। अन्य ऐसे विभागीय काम जो दिन भर कार्यालयों में होते हैं वह भी नहीं हो सकेंगे। न उड़न दस्ते निकलेंगे न कार्रवाई होगी।
-
भिंड में प्रशासन के गले में अटका जहरीली शराब कांड: पूर्व मंत्री ने भोपाल में पूर्व सीएस से की भेंट, इधर भिंड कलेक्टर ने रात के अंधेरे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

- कॉपी लिंक
शेयर
-
बेकाबू कोरोना, 7 दिन में 950 संक्रमित मिले: मंगलवार को 181 नए संक्रमित मिले, कोई मौत नहीं, 4249 ने लगवाया राहत का टीका

- कॉपी लिंक
शेयर
-
बाजारों में सख्ती, 2 FIR, 3 दुकानें सील: तीन दुकानदार नहीं पहने थे मास्क, दुकानें की सील, संक्रमित पहुंच गया CMHO ऑफिस, लोगों की जान से खिलवाड़ करने पर कराई FIR

- कॉपी लिंक
शेयर
-
स्टेशन बजिरया में फूड विभाग का छापा: गंदगी में गूंथा जा रहा था समोसे-कचौरी का मैदा, होटलों में बैठाकर खिलाया जा रहा था खाना, न मास्क व सोशल डिस्टेंस

- कॉपी लिंक
शेयर