- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Number Of Corona Positive Patients In Bhind Towards Half Century, New Nine Patients Positive On Wednesday, Eight Patients Reached Home After Getting Well
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया कोविड-19 बुलेटिन
भिंड शहर में इन पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस रफ्तार से यह पॉजिटिव मरीज आ रहे है तो कुछ ही दिन में एक्टिव केस का अर्धशतक हो जाएंगे। बुधवार को गोहद, गोरमी, मेहगांव सहित भिंड शहर में नौ पॉजिटिव मरीज आए हैं। हालांकि स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी रही है।
जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 43 मंगलवार तक थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 बुलेटिन जारी किया। इसमें नौ पॉजिटिव आने की रिपोर्ट दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि आठ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। फिर भी यह खबर शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है क्यों कि जिस तरह से हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यह चिंता का विषय बनती जा रही है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 43 थी जिसमें आठ मरीज मरीज स्वस्थ हुए है तो यह मरीज की संख्या 35 रह जाती है, लेकिन बुधवार की शाम जब 9 मरीज पॉजिटिव आने की खबर से यह आंकड़ा 44 पहुंच रहा है। मरीजों की संख्या में इसी तरह से उछाल आता रहा तो यह आंकड़ा जल्द ही 50 अर्थात अर्ध शतक का पार कर जाएगा, जोकि शहर वासियों के लिए अच्छी खबर नहीं है।
इन क्षेत्रों के मरीज आए पॉजिटिव
बुधवार की शाम मेहगांव निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव हुआ। इसी तरह से गोहद निवासी 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव हुआ। भिंड शहर में ऑफिसर कॉलोनी, बबेड़ी, गोरमी में वार्ड क्रमांक 11, अरोरा फार्म भिंड, अग्रवाल कॉलोनी, झांसी मोहल्ला, जामना रोड में मरीज पॉजिटिव आए हैं। इन मरीजों को उचित उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।