- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Video Of The Incident Viral By The Relatives Of The Patient Who Came To Collect Blood, Assaulted The Lab Assistant
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर5 घंटे पहले
ब्लड बैंक में हंगामा करते लोग।
- लैब असिस्टेंट ने गोपालगंज थाने में की मामले की शिकायत
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया। लैब असिस्टेंट के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। यही नहीं, बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल वीडियो पर अपलोड कर दिया। वहीं, मामले में लैब असिस्टेंट ने गोपालगंज थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये घटनाक्रम मंगलवार की दोपहर करीब 12.15 बजे का बताया जा रहा है।
पुलिस आवेदन में जिला अस्पताल के लैब असिस्टेंट सुखदेव सिंह पंजाबी ने बताया, वह रोजाना की तहत ब्लड बैंक में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12.15 बजे कुछ लोग सूर्या अस्पताल राहतगढ़ बस स्टैंड सागर से मरीज के लिए ब्लड लेने के लिए आए। उस समय ब्लड बैंक में पहले से 4 से 5 मरीजों के परिजन ब्लड लेने खड़े थे। इसमें गंभीर बीमारी वाले मरीज थे, लेकिन उक्त मरीजों के परिजन तत्काल ब्लड देने के लिए जल्दी करने लगे, तो मैंने कहा कि आप कुछ समय रुक जाएं।
साथ ही, ब्लड ले जाने के लिए कोल्ड बॉक्स ले आएं। इस बात पर उक्त लोग ब्लड बैंक में अंदर आ गए। गाली-गलौज करते हुए काॅलर पकड़कर हाथापाई करने लगे। हंगामा होते देख साथी कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में रखे दस्तावेज फेंक दिए। लैब असिस्टेंट ने पुलिस को मारपीट करने वालों के नाम भी बताए हैं। मामले में गोपालगंज पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।