भोपाल में रेमडेसिविर की किल्लत: दवा सप्लायरों के ऑर्डर के बावजूद नहीं हो रही सप्लाई, मरीजों के परिजन हो रहे परेशान

भोपाल में रेमडेसिविर की किल्लत: दवा सप्लायरों के ऑर्डर के बावजूद नहीं हो रही सप्लाई, मरीजों के परिजन हो रहे परेशान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Demand For Remedicivir Injection In Bhopal Increased, Supplies Not Coming Despite Orders From Drug Suppliers, Patients’ Families Are Getting Worried

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मरीजों के परिजन हो रहे परेशान, कंपनी की तरफ से नहीं हो रही सप्लाई।

भोपाल में पिछले एक सप्ताह से रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है। हालत यह है, दवा दुकानों पर इंजेक्शन का स्टॉक खत्म हो गया है। कई दुकानदारों ने ऑर्डर जारी किए हैं। बावजूद कंपनी की तरफ से सप्लाई नहीं हो पा रही। इस बीच इंजेक्शन की कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन के अधिकारियों ने निगरानी बढ़ाने की बात कही है। उनका कहना है, शिकायत मिली, तो कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। यहां रोजाना 600 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को भोपाल में 4687 एक्टिव मरीज हैं। दवा सप्लायरों का कहना है, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग और आपूर्ति गड़बड़ा गई।

जानकारों का कहना है, वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती करीब 70 प्रतिशत मरीजों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन लगाया जा रहा है। एक मरीज को पहले दिन दो इंजेक्शन का डोज लगता है। इसके बाद अगले चार दिन तक एक-एक इंजेक्शन लगता है। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से मांग और आपूर्ति में अंतर आ गया। दवा सप्लायरों का स्टॉक खत्म हो गया। कंपनियों ऑर्डर के बावजूद या तो समय पर इंजेक्शन सप्लाई नहीं कर पा रही है या फिर कम सप्लाई की जा रही है। दवा संचालकों का कहना है, कम सप्लाई के चलते इंजेक्शन आने पर तुरंत खत्म हो जा रहे हैं।

ऑर्डर किया है, अभी आया नहीं

“ स्टाॅक खत्म हो गया है। हमने ऑर्डर दिया है, लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से सप्लाई नहीं आ रही है। ”

– वीरेन्द्र जैन, संचालक, फार्मा ट्रेडर्स

250-300 लोगों के रोज कॉल आ रहे

“ हमने इंजेक्शन के लिए ऑर्डर किया है। सप्लाई नहीं हुई है। पिछले दिनों भी ऑर्डर से कम सप्लाई हुई। इंजेक्शन के लिए रोजाना 250-300 लोगों के कॉल आ रहे है।

– आशीष जैन, संचालक, भारत फार्मा

खबरें और भी हैं…



Source link