हाइटेक ट्रैफिक व्यवस्था को लगी आग: सर्किट हाउस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कंट्रोल पैनल में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग

हाइटेक ट्रैफिक व्यवस्था को लगी आग: सर्किट हाउस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कंट्रोल पैनल में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सर्किट हाउस चौराहे पर लगा सीसीटीवी कंट्रोल पैनल

  • एक महीना तक नहीं पड़ी पुलिस की नजर

स्मार्ट सिटी फंड से सर्किट हाउस चौराहे पर लगाये गए सीसीटीवी कंट्रोल पैनल में अज्ञात असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया गया कि बड़े शहरों की तर्ज पर सतना को स्मार्ट बनाने की कवायद बीते छह माह से चल रही थी। जिसमें हेलमेट चेकिंग, जेब्रा क्रॉसिंग, सिग्नल तोड़ने पर ऑनलाइन वाहनों का चालान यातायात पुलिस घर भेज देती थी। इसकी पूरी कंट्रोलिंग कलेक्टर स्थिति स्मार्ट सिटी ऑफिस से होती थी। लेकिन असमाजिक तत्वों ने पूरे किए कराये पर पानी फेर दिया है। वायरल फोटो में कुछ लोंगों ने दावा किया है कि ये घटना होली के समय की गई है। हालांकि यातायात पुलिस इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुई है।

तो CCTV कैमरे में कैद होगी घटना
जानकारों का कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर लोगों का आनलाइन चलान कर सकती है तो असमाजिक तत्वों को भी पकड़ सकती है। क्योंकि सर्किट हाउस में हाइटेक ट्रैफिक सिस्टम लगाया गया है। ऐसे में अज्ञात लोगों को पकड़ना पुलिस के लिए बाए हाथ का खेल है। लेकिन जानबूझकर पुलिस पकड़ना ही नहीं चा​हती है।

इन चौराहों में थी ई-चालान की व्यवस्था
बताया गया कि पहले चरण में स्मार्ट सिटी के पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिविल लाइन तिराहे में सिग्नल लगाए गए थे। जहां इनके ट्रॉयल पूरे होने के बाद सर्किट हाउस चौक, सेमरिया चौक और कोठी तिराहे पर ई-चालान की व्यवस्था थी। शहर के मुख्य स्थानों पर सिग्नल लगाने के बाद यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने और यातायात की अन्य समस्याओं पर गौर किया जा रहा था।

सिग्नल तोड़ने पर घर आ जाता था चालान
मप्र के बड़े शहरों की तर्ज पर सतना में भी ई-चालान व्यवस्था लागू थी। इसी मकसद से ही आधुनिक कैमरे और सिग्नल उपयोग किए जा रहे हैं। कैमरे चालू होने पर उन्हें स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम और पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया जा रहा था। रेड सिग्नल क्रास करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, वाहन की अधिक रफ्तार, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के साथ यातायात के अन्य नियमों को ई-चालान में ध्यान रखा जा रहा था।

42 स्थानों में लगे थे कैमरे
पुलिस की मानें तो शहर के मुख्य जगहों पर 42 स्थानों पर कैमरें लगाए गए थे। जिसमे पन्नी लाल चौक, संतोषी माता मंदिर तिराहा, कारगिल ढाबा के पास, अस्पताल तिराहा, खाना खजाना के पास, सोहावल मोड़, बगहा पेट्रोल पंप के पास, विश्वास राव सब्जी मंडी के पास, तिवारी टावर के पास रीवा रोड, सर्किट हाउस चौक, रेलवे स्टेशन, धवारी तिराहा, सिविल लाइन, यादव धर्मकांटा के पास फिक्स कैमरे लगाए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link