कब हैं बोर्ड परीक्षाएं
मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं. प्रदेश में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मई से शुरू होनी है, लेकिन प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं.
12 अप्रैल तक समीक्षा बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कराई जाएं या इसे आगे बढ़ाया जाए इसको लेकर 12 अप्रैल तक एक समीक्षा बैठक होनी है. इस बैठक में इस पर विचार किया जाएगा. कहा जा रहा है कि कोरोना मरीजों का ग्राफ ऐसे ही बढ़ता रहा तो परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं.
10वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल
30 अप्रैल- विशिष्ट भाषा हिंदी, द्वितीय एवं तृतय भाषा सामान्य
1 मई – एनएसक्यूएफ (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय
3 मई- सामाजिक विज्ञान
4 मई- विशिष्ट भाषा-उर्दू, तृतीय भाषा सामान्य
5 मई-विशिष्ट भाषा संस्कृत,द्वितीय एवं तृतीय भाषा सामान्य
6 मई- तृतीय भाषा सामान्य मराठी,गुजराती,पंजाबी,दिल्ली
8 मई- विज्ञान
11 मई- विशिष्ट भाषा अंग्रेजी, द्वितीय एवं तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी
19 मई- गणित
12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल
1 मई- विशिष्ट भाषा हिंदी, द्वितीय भाषा सामान्य हिंदी
3 मई-विशिष्ट भाषा संस्कृत,द्वितीय भाषा सामान्य संस्कृत
4 मई-फिजिक्स, एनिमल हसबेंड्री मिल्क ट्रेंड
5 मई- विशिष्ट भाषा ऊर्दू, द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी
8 मई- नेशनल स्क्रिल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषय
10 मई- भूगोल, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन
20 मई- बायोटेक्नोलॉजी
12 मई-समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि, होमसाइंस, इनवायरमेंट एजुकेशन एड। रूलर डेवलपमेंट,ड्राइंग एडं डिजाइन
13 मई- कैमिस्ट्री, इतिहास, व्यावसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर
17 मई- मेथमेटिक्स
18 मई -राजनीति शास्त्र
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/