Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
RTO कार्यालय में लगा ताला, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अधिकारी-कर्मचारी।
- 7 अप्रैल से अनिश्चितकाली हड़ताल अधिकारी-कर्मचारी
एमपी परिवहन अधिकारी संघ के आह्वान पर बुधवार को परिवहन विभाग में दिन भर ताला लटका रहा। सभी कर्मचारी व अधिकारी घरों से ही नहीं पहुंचे। गेट पर कर्मचारी संघ के तत्वावधान में एक फ्लैक्स लटका दिया गया है। इस फ्लैक्स में 7 अप्रैल से अनिश्चितकाली हड़ताल की बात लिखी गई है।
जानकारी के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी टीकमगढ़ , रायसेन और सेवानिवृत्त उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ अधिनियम एंव शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलन ाके आरोप में पुलिस में FIR कराई गई है। शासन की इसी कार्रवाई के विरोध में अधिकारी-कर्मचारी संघ नाराज है। आरटीओ संतोष पाल के मुताबिक शासन की मनमानियों के खिलाफ ये अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को जबलपुर आरटीओ कार्यालय गेट पर पूरे दिन ताला लगा रहा।
परिवहन संबंधी कार्य के चलते लोग हुए परेशान
ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य काम के लिए आने वाले लोग गेट पर ताला लगा देख लौटते रहे। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है, इस कारण लोगों को वहां कोई बताने वाला भी नहीं था कि कार्यालय कब खुलेगा। हड़ताल के चलते कोई कर्मचारी-अधिकारी घर से ही बाहर नहीं निकला। मंगलवार शाम को ही कर्मचारी-अधिकारी गेट में ताला लगाकर निकल गए थे।