- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Those Who Do Not Put Masks In The City Are Being Sent To The Temporary Jail, No masks In Shops, No Goods, Police Are Posting Posters
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मास्क न पहनने पर जेल भेजा।
- कोरोना बेकाबू होने के बाद पुलिस और प्रशासन का अमला उतरा सड़क पर
कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रशासन और पुलिस का सारा जोर लोगों को मास्क पहनाने पर टिक गया है। गुरुवार को शहर में जगह-जगह पुलिस और प्रशासन ने अभियान चलाकर 87 लोगों को अस्थाई जेल में बंद कराया। इसके अलावा दुकानों में नो मास्क, नो सामान के पोस्टर लगाए।
जानकारी के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रोको-टोको अभियान के तहत गुरुवार को पूरे शहर में कार्रवाई हुई। रांझी बाजार में बिना मास्क के घूम रहे 32 लाेगों को सामुदायिक भवन गोकलपुर स्थित अस्थाई जेल भेजा गया। तहसीलदार रांझी श्याम नंदन चंदेले के अनुसार पकड़े गए लोगों को बस में बिठाकर अस्थाई जेल भेजा गया जबलपुर। इसके अलावा संजीवनी नगर क्षेत्र से 12 लोगों को , माढ़ोताल क्षेत्र से 07 लोगों को, सिविल लाइन क्षेत्र से 10 लोगों को और आधारताल क्षेत्र से 26 लोगों को को अस्थाई जेल में निरूद्ध किया गया।
मास्क लगाने के लिए लोगों को अनूठे अंदाज में जागरुक कर रही पुलिस
मास्क को लेकर जागरुक करने के लिए लॉर्डगंज पुलिस ने क्षेत्र की दुकानों में मास्क नहीं तो सामान नहीं के पोस्टर लगवाए। दुकानदारों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। दुकानों के सामने गोले बनवाए गए। इसी तरह का अभियान गोरखपुर, ग्वारीघाट, कोतवाली, गोहलपुर, माढ़ोताल, मदनमहल, गढ़ा, केंट में भी चलाया गया। दुकानदारों को साफ हिदायत दी गई कि वे बिना मास्क के आए किसी को कोई सामान न दें।
अस्थाई मेल में बंद होने के बाद मास्क पहनने का लिया संकल्प।
पुलिस को देख किसी ने गमछा बांध लिया तो किसी ने रूमाल बांध लिया।
दुकानों में नो मास्क, नो सामान का पोस्टर लगवाती पुलिस।