रीवा में नशे के खिलाफ प्रहार: 18.50 लाख रुपए की 129 पेटी कफ सिरप जब्त, नशे के लिए किया जाना था उपयोग; तीन गिरफ्तार

रीवा में नशे के खिलाफ प्रहार: 18.50 लाख रुपए की 129 पेटी कफ सिरप जब्त, नशे के लिए किया जाना था उपयोग; तीन गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विश्वविद्यालय थाने में रखे कफ सिरप।

  • विश्वविद्यालय पुलिस ने इटौरा गांव में दी दबिश
  • उत्तर प्रदेश से लाया गया था माल

विश्वविद्यालय पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इटौरा गांव में दबिश देकर घर से 18.50 लाख कीमत की कफ सिरप बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उक्त सिरप उत्तरप्रदेश से लाई गई थी।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय थाना प्रभारी शिवपूजन सिंह बिसेन को मुखबिर से सूचना मिली, इटौरा गांव में उत्तर प्रदेश से लाई गई नशे के खेप की सप्लाई होने वाली है। थाना प्रभारी ने एसपी राकेश कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार वर्मा और एसडीओपी सिरमौर पीएस परस्ते को घटना से अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के बाद गांव में छापा मारा। बताए स्थान पर दबिश दी, तो बोरियों में पैक कार्टून से 129 पेटी नशीली सिरप निकली।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि जिस घर से नशीली कफ सिरप बरामद की गई है, उस घर से तीन आरोपी सागर खान, सुनील द्विवेदी और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link