रोको-टोको अभियान में कलेक्टर-एसपी निकले सड़क पर: दुकानदारों की दी समझाइश, कहा- वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाए रखें, सैनिटाइजर का उपयोग करें

रोको-टोको अभियान में कलेक्टर-एसपी निकले सड़क पर: दुकानदारों की दी समझाइश, कहा- वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाए रखें, सैनिटाइजर का उपयोग करें


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भिंड शहर में कलेक्टर व एसपी एक साथ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रेरित करते हुए।

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले व मास्क न लगाने वालों के बने चालान

भिंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए जिले के अधिकारी सड़कों पर घूमे। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और एसपी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम को बाजारों में पहुंचकर लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन की हिदायत दी। इस दौरान कई दुकानदारों व ग्राहकों को रोको-टोका अभियान के तहत कहा कि आपका मास्क कहा है। इस पर सदर बाजार में दुकानदार ने जेब से मास्क निकाला और लगा लिया। इस पर एसपी ने कहा कि यह जेब में रखने के लिए है। यह वायरस घातक है। हमेशा लगाकर रखें। इस दौरान अर्थदंड भी लगाए गए। दोनों ही अधिकारियों ने परेड चौराहा, सब्जी मण्डी रोड, अम्बेडकर मार्केट एवं पुस्तक बाजार का भ्रमण किया। शहर के भ्रमण के दौरान लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों का चालान किया एवं जो व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे उनका भी चालान किया। इस दौरान ASP कमलेश कुमार खरपूसे, SDM उदयसिंह सिकरवार, CSP आनंद राय, RI रजनी गुर्जर, तहसीलदार प्रमोद गर्ग, जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…



Source link