संक्रमण बेकाबू: 8 अप्रैल 2020: शहर में पहला मरीज मिलते ही लगा था कर्फ्यू, 8 अप्रैल 2021: 2754 मरीज आज से फिर रात का कर्फ्यू

संक्रमण बेकाबू: 8 अप्रैल 2020: शहर में पहला मरीज मिलते ही लगा था कर्फ्यू, 8 अप्रैल 2021: 2754 मरीज आज से फिर रात का कर्फ्यू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • April 8, 2020: Curfew Was Imposed As Soon As The First Patient Was Found In The City, 8 April 2021: 2754 Patients Will Be Curfew Again From Today.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

7 अप्रैल 2021: शेर तिराहा से निगम व जलेबी चौक की सड़कों पर आवाजाही से भीड़ दिखाई दी।

शहर में काेराेना संक्रमण बेकाबू हाे रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद लाेग साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ठीक एक साल पहले 8 अप्रैल 2020 को खानशाहवली क्षेत्र में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। इसके बाद शहर में हडकंप मच गया था। जिला प्रशासन ने तत्काल कर्फ्यू लगा दिया था। फिलहाल जिले में अप्रैल 2021 के 7 दिन में मिले 213 पॉजिटिव व 188 एक्टिव केस मिल गए। फिर भी सड़कों पर भीड़ है। लगातार मरीजाें की संख्या बढ़ने के कारण ही अब गुरुवार से राेज रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। वहीं रविवार काे पूरी तरह लाॅकडाउन रहेगा।

ये हुआ था: 8 अप्रैल 2020 की शाम 4 संदिग्धों की जांच में से तीन की रिपोर्ट निगेटिव और एक युवक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद खानशाहवली क्षेत्र को सील कर संक्रमित मरीज को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने कोविड 19 सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। रात में एडीएम ने शहर में कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए थे।

बेखाैफ घराें से बाहर निकल रहे लाेग, नहीं मान रहे
एक साल बाद अब स्थितियां बदल गई हैं। अप्रैल के सात दिन में ही कोरोना के 213 पॉजिटिव मरीज शहर व जिले में मिल चुके हैं। बुधवार 188 कोरोना के केस जिले में एक्टिव थे। बाजार से लेकर शहर की कॉलोनियों में लोग बेखाैफ घूमते नजर आए। दुकानों से लेकर सड़कों तक सुबह 9 बजे लेकर रात 9 बजे तक लगातार 12 घंटे भीड़ भाड़ दिखी। यह भीड़ खतरनाक है, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता को लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link