सागर में बदला मौसम का मिजाज: बादलों की आवाजाही से नरम हुए गर्मी के तेवर, दिन का पारा 40 डिग्री पर स्थिर, आगामी दो दिन तक बादल छाने की संभावना

सागर में बदला मौसम का मिजाज: बादलों की आवाजाही से नरम हुए गर्मी के तेवर, दिन का पारा 40 डिग्री पर स्थिर, आगामी दो दिन तक बादल छाने की संभावना


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Summer Movement Softened By Cloud Movement, Daytime Mercury Settles At 40 Degree, Likely To Cloudy For The Next Two Days

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सागर में बादलों की आवाजाही के �

सागर में वेदर सिस्टम सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला है। आसमान में निम्न परत के बादल छाए हैं। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। बादल छाने से गर्मी के तेवर नरम हुए हैं। वहीं दिन का तापमान 40 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। गुरुवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। धूप खिली लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा धूप में चुभन कम महसूस हुई। सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में 17 फीसदी नमी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवाओं के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है। पाकिस्तान पर ट्रफ बना है। इस सिस्टम के असर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इनके असर से हवाओं में नमी आना शुरू हो गई है। इससे बादल छा रहे हैं। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा और पारे में उछाल आएगा। गर्मी फिर अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link