Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हबीबगंज-जबलपुर-हबीबगंज इंटरसिटी शुरू।
- एक साल बाद शुरू हो पाया इंटरसिटी का सफर, जबलपुर-भाेपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को होगी आसानी
हबीबगंज से जबलपुर के अधारताल स्टेशन पर गुरुवार को इंटरसिटी पहुंची तो यात्रियों के चेहरे खिल गए। एक साल बाद ये ट्रेन पटरी पर लौटी है। इसका बड़ा फायदा रूटीन अप-डाउनर्स को होगा। सुबह ये ट्रेन हबीबगंज से 5.10 बजे रवाना हुई और सुबह 11.05 बजे अपने आखिरी स्टेशन अधारताल पहुंची।
जानकारी के अनुसार हबीबगंज-अधारताल-हबीबगंज इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02051/02052 का संचालन आज गुरुवार आठ अप्रैल को एक वर्ष बाद शुरू हुआ। पहले इस ट्रेन को हबीबगंज से जबलपुर के बीच में चलाने का निर्णय लिया गया था। पर बाद में इसका विस्तार अधारताल तक कर दिया गया। इसका बड़ा फायदा शहरवासियों को होगा। अधारताल शहर का कटनी छोर पर आखिरी स्टेशन है। एक बड़ी आबादी यहां रहती है। यहां से मुख्य स्टेशन तक यात्रियों को 10 किमी का सफर तय करके जाना पड़ता है।
नौ स्टेशनों पर दिया गया स्टॉपेज
इस इंटरसिटी ट्रेन सफर के दौरान कुल नौ स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसमें होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर शामिल है। इसमें इटारसी और जबलपुर में 10-10 मिनट का ठहराव दिया गया है। पिपरिया में एक मिनट का तो अन्य स्टेशनों पर दो मिनट ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है।
| 02051 हबीबगंज-अधारताल | स्टेशन | 02052 अधारताल-हबीबगंज |
| 05.10 बजे | हबीबगंज | 21.35 बजे |
| 06.08-06.10 बजे | होशंगाबाद | 20.13-20.15 बजे |
| 06.40-06.50 बजे | इटारसी जंक्शन | 19.40-19.55 बजे |
| 07.44-07.45 बजे | पिपरिया | 18.08-18.10 बजे |
| 08.16-08.18 बजे | गाडरवारा | 17.36-17.38 बजे |
| 08.38-08.40 बजे | करेली | 17.13-17.15 बजे |
| 08.53-08.55 बजे | नरसिंहपुर | 6.58-17.00 बजे |
| 09.18-09.20 बजे | श्रीधाम | 16.32-16.34 बजे |
| 09.58-10.00 बजे | मदन महल | 15.58-16.00 बजे |
| 10.10-10.20 बजे | जबलपुर | 15.42-15.50 बजे |
| 11.05 बजे | अधारताल | 15.30 बजे |