IPL 2021: चेन्नई की टीम में मौजूद हैं ये धुरंधर खिलाड़ी, पलट सकते हैं मैच का रुख

IPL 2021: चेन्नई की टीम में मौजूद हैं ये धुरंधर खिलाड़ी, पलट सकते हैं मैच का रुख


नई दिल्ली: IPL 2021 के चैम्पियन बनने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में पूरी ताकत लगा देगी. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में मजबूत इरादे के साथ उतरेगी. चेन्नई की टीम पिछले साल आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी.

CSK में रायडू और ताहिर जैसे खिलाड़ी

इस बार चेन्नई की टीम में सुरैश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे. चेन्नई ने इस सीजन के लिए कुछ नए चेहरों को भी जगह दी है.

पिछले साल रैना IPL में नहीं खेले थे

पिछले सीजन में पावरप्ले में रन नहीं बना पाना तथा मिडिल ऑर्डर का नहीं चलना चेन्नई के फ्लॉप प्रदर्शन का अहम कारण रहा था. पिछले साल रैना आईपीएल में नहीं खेले थे, लेकिन इस सीजन में उनके वापस आने से टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी.

मोइन अली की हुई एंट्री 

चेन्नई ने इस साल इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को सात करोड़ रुपये में खरीदा है, इसके अलावा उसके पास ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं. मोइन ने इंग्लैंड के लिए टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है. गायकवाड़ ने पिछले सीजन में लगातार अर्धशतक जड़े थे और उम्मीद है कि वह इस बार भी चेन्नई के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे.

डु प्लेसिस और मोइन के बीच टक्कर 

चेन्नई के पास फाफ डु प्लेसिस के रूप में एक और बल्लेबाज मौजूद है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई के लिए शीर्ष क्रम में उनके और मोइन के बीच किसे चुना जाता है. चेन्नई मैनेजमेंट के लिए कुछ खिलाड़ियों का लंबे समय बाद खेलना चुनौती साबित हो सकता है. रैना आईपीएल में आखिरी बार 2019 में खेले थे. हालांकि वह हाल ही में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे, जहां उन्होंने पांच मैचों में 102 रन बनाए थे.

रवींद्र जडेजा करेंगे कमाल 

पिछले साल आईपीएल के बाद धोनी ने भी क्रिकेट नहीं खेला है, जबकि टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे में चोटिल होने के बाद अबतक नहीं खेले हैं.
चेन्नई की टीम में सैम कुरेन मिडिल ऑर्डर के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल लगातार क्रिकेट खेला है.

डेथ ओवर के लिए फिट बैठते हैं ब्रावो

इमरान के अलावा मोइन के होने से चेन्नई के पास स्पिन विभाग में विकल्प मौजूद है. ब्रावो डेथ ओवर के लिए फिट बैठते हैं, जबकि करेन को भी मौका मिल सकता है. इनके अलावा शार्दुल ठाकुर भी चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण को गति दे सकते हैं.

 





Source link