MP में बदलेगा मौसम: जबलपुर, मंडला, सतना, शहडोल में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश के आसार, राजधानी में भी शाम तक बादल छाने का अनुमान

MP में बदलेगा मौसम: जबलपुर, मंडला, सतना, शहडोल में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश के आसार, राजधानी में भी शाम तक बादल छाने का अनुमान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Light Rains Expected In East Madhya Pradesh In Next 48 Hours, Cloudy And Forecast Around Evening

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी में आज शाम तक बादल छाने का अनुमान। पूर्वी मध्यप्रदेश में 9 और 10 अप्रैल को हल्की बारिश के आसार।

मध्यप्रदेश में लोगों को अगले दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा राजधानी समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम तक बादल छाने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल के बीच में ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बन्स से बना हुआ है। इससे साउथ वेस्ट राजस्थान और वेस्ट यूपी दोनों जगह 0.9 किमी ऊपर हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से भोपाल, इंदौर समेत कई इलाकों में बादल छाने की अनुमान है। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, 9 और 10 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, मंडला, सतना, शहडोल, सिवनी, छिदवाड़ा में हल्की बारिश की भी संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के खत्म होने के बाद तापमान में धीरे धीरे फिर बढ़ोतरी होगी। अप्रैल माह में तापमान अधिकतम 44 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान में में गिरावट का अनुमान

मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट का अनुमान जताया है। बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link