काउंसलिंग से फिर साथ निभाने के लिए हुए राजी: घरेलु झगड़े से कमजोर हो गई थी रिश्ते की डोर, काउंसलिंग के बाद दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई, मिठाई खिलाई, खुशी-खुशी गए घर

काउंसलिंग से फिर साथ निभाने के लिए हुए राजी: घरेलु झगड़े से कमजोर हो गई थी रिश्ते की डोर, काउंसलिंग के बाद दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई, मिठाई खिलाई, खुशी-खुशी गए घर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Domestic Quarrel Was Weakened Due To Relationship, After Counseling Both Of Them Garlanded Each Other, Fed Sweets, Went Home Happily

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फूल माला पहनाकर फिर एक हुए पूनम और रंजीत।

  • छोटी-छोटी बात पर शुरू हुआ था विवाद

घर में छोटे-मोटे झगड़े। आरोप-प्रत्यारोप। एक दूसरे पर शक करना। दहेज के लालच में पत्नी की मारपीट करना। यह बात अच्छे खासे वैवाहिक जीवन में जहर घोल देती हैं। ऐसा ही कुछ नयागांव थाना क्षेत्र के दिवियापुरा निवासी पूनम के साथ हुआ। पूनम की शादी के बाद ससुराली जनों ने प्रताड़ित किया। दहेज के लालच दिखाया। इन सब के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवााई में आवदेन दिया। यहां महिला परामर्श डेस्क पर पति-पत्नी को सुना और उनका समझौता कराया। पुलिस और समाजसेविकाओं की मौजूदगी में दोनों, पति-पत्नी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। एक दूसरे को फूल माला पहनाकर साथ निभाने का वादा किया। इसके बाद दोनों खुशी- खुशी अपने घर गए।

बीते दिनों 17 मार्च को पूनम ने एसपी कार्यालय में जनसुनवाई में आवेदन दिया था कि उसकी शादी दिल्ली निवासी रंजीत से हुई थी। शादी के बाद दहेज में दिए गए सामान और सोने के बाद ससुरालियों में लालच बना रहा। वे मायके से पैसा लाने के लिए दबाव बनाते थे। इस बात को लेकर कई बार मारपीट करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया था मेरे पति रंगीन मिजाज है उनका परिवार की एक महिला और बाहर भी महिलाओं से संबंध है। उसने अपने आवेदन में लिखा की दांपत्य जीवन से एक बेटी भी है। इसके बाद पति और पत्नी के बीच परामर्श के लिए बुलाया गया। यहां एसआई रत्ना जैन, काउंसलर ममता मिश्रा, अनीता चौधरी, राजकुमारी जैन ने पति और पत्नी की काउंसलिंग की। इस दौरान दोनों की बात सुनी और उसका समाधान करने को आपस में बातचीत कराई गई। महिला के पति ने मारपीट न करने की बात कही। वहीं महिला ने घर में अच्छे से रहने और शक न करने की बात कही। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे का मीठा मुंह कराया। माला पहनाई और खुशी-खुशी ससुराल चले गए।

खबरें और भी हैं…



Source link