- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Things Started Deteriorating In The Medical College, Queues Started To Give Goods To Patients
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज में मरीज ज्यादा होने से स्थितियां भी बेकाबू है। मरीज काे सामान देने के लिए लंबी कतार लग रही है। आलम ऐसा है कि यदि अपनों को कोई सामान देना है तो आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इधर, तेज धूप होने से कई लोग बचाव के भी जतन कर रहे हैं। नागदा से रतलाम आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि तीन दिन से रिपोर्ट ही नहीं मिली है। सामान देने के लिए एक घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।
कॉलेज में ऑक्सीजन सिलेंडर-शुक्र है… मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन को लेकर अभी स्थिति नहीं बिगड़ी है। कॉलेज में रोज 400 सिलेंडर ऑक्सीजन की खपत हो रही है। कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन का भी प्लांट है, इधर, सिलेंडर भी है, जो रोज भरकर आ रहे हैं। ऐसे में स्थिति अभी काबू में है। आगे से सप्लाई यदि गड़बड़ाती है… तो कॉलेज में बड़ी मुसीबत की आशंका है।
132 रेमडेसिविर इंजेक्शन आए… आधे घंटे में ही पूरा स्टाॅक खत्म- इधर, शहर में गुरुवार को भी रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी रही। शहर में 132 इंजेक्शन आए लेकिन आधे घंटे में ही सभी बिक गए। पूरा स्टाॅक 0 हो गया। शाम तक शहर में एक भी इंजेक्शन नहीं बचा था। शुक्रवार को कुछ और इंजेक्शन आने के आसार बने हुए हैं।
तीन से चार दिन में मिल रही है रिपोर्ट- जिले में काेराेना की जांच के बाद रिपोर्ट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। 2 हजार से ज्यादा मरीजों की रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी हुई है। कई मरीजों को दो से तीन दिन में भी सैंपल का पता नहीं चल रहा है। रावटी निवासी एक युवक ने बताया उन्होंने 6 अप्रैल को सैंपल दिया था, इसकी रिपोर्ट का अब तक पता नहीं चल सका है।
अभी स्टाॅक नहीं है
^रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता हो, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इंजेक्शन आए थे लेकिन सभी आधे घंटे में खत्म हो गए। शुक्रवार को कुछ और इंजेक्शन आने के आसार हैं।- सारिका अग्रवाल, ड्रग इंस्पेक्टर, रतलाम
बेड नहीं हैं
^हमारे अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं है। लोगों के फोन आ रहे हैं, लेकिन हम भी मजबूर हैं। लोगों से अपील है कि लॉकडाउन का पालन करें, घरों में ही रहें। कोरोना से बचाव करें। – डॉ. राजेश शर्मा, निजी अस्पताल संचालक
सप्लाई जारी रहेगी
^हम लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई दे रहे हैं। अभी ऑक्सीजन की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं बन रही। आगे भी सप्लाई जारी रहेगी। – संदीप व्यास, मालवा ऑक्सीजन