कौन हैं IPL डेब्यू करने वाले मार्को जेंसन: 6 फिट 8 इंच लंबा है साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज, 3 साल पहले 20 साल के मार्को ने कोहली को किया था परेशान

कौन हैं IPL डेब्यू करने वाले मार्को जेंसन: 6 फिट 8 इंच लंबा है साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज, 3 साल पहले 20 साल के मार्को ने कोहली को किया था परेशान


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Who Is South Africa’s 6 Feet 8 Inches Tall Fast Bowler Marco Jansen, Troubled Virat Kohli And Rohit Sharma

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चेन्नई28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोहली के साथ डुआन (बाएं) और मार्को जेंसन (दाएं से दूसरा)।

मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में 20 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेंसन को टीम में जगह दी है। साउथ अफ्रीका के जेंसन 6 फिट 8 इंच लंबे हैं और RCB के कप्तान विराट कोहली को 3 साल पहले नेट्स में भी परेशान कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को भी नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान बोल्ड किया था।

2018 में कोहली को मार्को जेंसन ने किया परेशान
2018 में साउथ अफ्रीकी दौरे पर जेंसन को भारत के नेट्स में बॉलिंग करने के लिए चुना गया। वांडरर्स स्टेडियम में लगे नेट्स में 2 दिन से प्रैक्टिस कर रही भारतीय टीम को 2 अंडर-20 लड़के गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंदों में स्पीड के साथ-साथ स्विंग भी थी। यह दोनों गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि जुड़वा भाई मार्को जेंसन और डुआन जेंसन थे।

रोहित और हार्दिक को मार्को ने बोल्ड किया
दोनों गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 153 रन बनाने वाले विराट को नेट्स में खूब परेशान किया। इन दोनों ने प्रैक्टिस के दौरान रोहित और हार्दिक को भी बोल्ड किया। इनकी गेंदबाजी को नेट्स के पास ही बैठा शख्स भी निहार रहा था। इन दोनों गेंदबाजों के अच्छी बॉलिंग करने पर वह व्यक्ति खुश हो रहा था।

साउथ अफ्रीका की घरेलू लीग में गेंदबाजी करते मार्को।

साउथ अफ्रीका की घरेलू लीग में गेंदबाजी करते मार्को।

कोहली ने तीसरी गेंद पर ही मार्को की तारीफ की
पास में बैठा व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि दोनों के पिता कूस जेंसन थे। कूस ने कहा कि अंडर-17 टीम ड्रेगंस के कोच क्लॉड ने दोनों जुड़वां भाइयों को टीम इंडिया को प्रैक्टिस कराने के लिए बुलाया था। भारतीय स्क्वॉड ने इन दोनों भाइयों की खूब तारीफ भी की। कूस ने बताया कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान जेंसन ने जब तीसरी गेंद फेंकी तो कोहली ने कहा था गुड बॉल।

जब तक कोहली ने बल्लेबाजी की, मार्को बॉलिंग करते रहे
एक निजी कंपनी में मैनेजर कूस ने कहा कि प्रैक्टिस वाले दिन दोनों का स्कूल था। नेट्स में बॉलिंग का बुलावा आने के बाद दोनों ने छुट्टी ले ली। यह सपना सच होने जैसा था। हम जोहानिसबर्ग से लगभग 150 किलोमीटर दूर पोचेस्ट्राम में रहते हैं। कूस ने कहा कि जब तक कोहली बल्लेबाजी करते रहे थे, तब तक यह दोनों गेंदबाजी करते रहे। जोहानिसबर्ग की घरेलू टीम हाईवील्ड लायंस के सीनियर गेंदबाज आराम कर रहे थे, जबकि ये दोनों लगातार गेंदबाजी करते रहे।

राहुल द्रविड़ के साथ मार्को जेंसन (बाएं)।

राहुल द्रविड़ के साथ मार्को जेंसन (बाएं)।

द्रविड़ भी कर चुके हैं मार्को जेंसन की तारीफ
मार्को की तारीफ भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के डायरेक्टर राहुल द्रविड़ भी कर चुके हैं। द्रविड़ जब भारत की A टीम के साथ साउथ अफ्रीका गई थी, तब भी इन दोनों को ही प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुलाया गया था। तब प्रैक्टिस सेशन के बाद डुआन और मार्को ने कहा था कि द्रविड़ ने हमसे कहा कि कड़ी मेहनत करना और अपना फोकस मत खोना।

मार्को ने 14 फर्स्ट क्लास मैच में 54 विकेट लिए
मार्को को 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफ्रीकी नेशनल टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, वह डेब्यू नहीं कर सके। उन्होंने अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैच में 54 विकेट, 13 लिस्ट-A मैच में 16 विकेट और 10 टी-20 में 6 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वे लोअर ऑर्डर में आक्रमक बल्लेबाजी भी करते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link