तेज गति बनी काल, 3 की मौत: डेढ़ साल की बेटी का इलाज करा कर लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, मां-बेटी और ड्राइवर की मौत

तेज गति बनी काल, 3 की मौत: डेढ़ साल की बेटी का इलाज करा कर लौट रहा था परिवार, तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, मां-बेटी और ड्राइवर की मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Driver, Including Mother daughter Returning From Treatment, Dies In Accident On National Highway 30, One Seriously Injured

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मंडला10 घंटे पहले

मंडला जिले में कार सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। परिवार अपनी डेढ़ बेटी का जबलपुर से इलाज करा कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की कार से आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार रैलिंग से जा टकराई।हादसे में बेटी, उसकी मां और ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ दिया। शव कार में फंसे गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। परिवार का एक सदस्य घायल हो गया। घटना गुरुवार रात 1.30 बजे मंडला से 20 किमी दूर नेशनल हाईवे-30 पर माधोपुर बायपास के पास की है।

मंडला के बर्रई निवासी डेढ़ साल की वेदिका को मां मधु तेकाम इलाज के लिए जबलपुर लेकर आई थीं। साथ में वेदिका के मामा प्यारेलाल धुर्वे भी थे। देर शाम को तीनों कार से घर लौट रहे। नेशनल हाईवे 30 माधोपुर बायपास के पास रात 1.30 बजे ट्रक (HR 63 C 5267) ने उनकी कार (MP 51 CA 5423) की टक्कर हो गई। हादसे के समय दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। कार रैलिंग से टकरा गई। मौके पर ही वेदिका, मां मधु तेकराम (27) और ड्रायवर विनय परते (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वेदिका के मामा प्यारेलाल धुर्वे घायल हो गए। उन्हें मंडला के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी अंजनिया को दी गई। अंजनिया चौकी प्रभारी राजेंद्र सिलेवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ड्राइवर का शव कार में फंस गया था, जिसे बाहर निकाला गया। शव पीएम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया भेज दिया। घायल प्यारेलाल धुर्वे को मंडला रेफर कर दिया गया।

घटनास्थल पर बैठे घायल प्यारेलाल धुर्वे।

नेशनल हाईवे 30 माधोपुर बायपास के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।

नेशनल हाईवे 30 माधोपुर बायपास के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं…



Source link