बदला लेने के लिए हत्या की कोशिश: घर में सो रही युवती का पहले गला घोंटा, शोर मचाया तो गोली मार दी, घर में भी आग लगाई; अस्पताल में भर्ती

बदला लेने के लिए हत्या की कोशिश: घर में सो रही युवती का पहले गला घोंटा, शोर मचाया तो गोली मार दी, घर में भी आग लगाई; अस्पताल में भर्ती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घायल महिला अनुराधा की हत्या का प्रयास किया गया।

  • झांसी रोड मंशादेवी मंदिर के पास की घटना
  • हमलावरों में से एक की बहन ने युवती के भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था

मां के साथ सो रही युवती पर चार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसका गला घाेंटा। जब युवती ने शोर मचाया, तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवती के हाथ में लगी। यही नहीं, भागते वक्त बदमाशों ने युवती के घर में भी आग लगा दी। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तब तक बदमाश भाग चुके थे। वारदात गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात करीब 2 बजे झांसी रोड मंशादेवी मंदिर के पास की है। घटना के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने जिन हमलावरों के नाम बताए हैं, उनमें से एक की बहन ने युवती के भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है।

झांसी रोड थाना क्षेत्र के मंशा देवी मंदिर के पास रहने वाली अनुराधा (24) पुत्री लाखन सिंह गुरुवार रात अपनी मां के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे घर पर सूरज व शंकर दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने पहले अनुराधा का गला दबाने का प्रयास किया। दम घुटने लगा, तो अनुराधा की नींद खुल गई। शोर मचाने का प्रयास किया, तो चारों युवक भागने लगे। भागते समय उन्होंने अनुराधा को गोली मार दी। गोली अनुराधा के हाथ में लगी है।

JAH में भर्ती घायल युवती फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

JAH में भर्ती घायल युवती फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

घर में आग भी लगाई

फायरिंग के बाद आरोपियों ने युवती के घर में आग लगा दी। शोर सुनकर आस-पास के लोग आए और आग बुझाई। घटना का पता चलते ही रात को पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अनुराधा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के बयान लेने के बाद हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है विवाद

पता लगा है कि हमलावरों में जिस सूरज का नाम सामने आया है, उसकी बहन का प्रेम-प्रसंग अनुराधा के भाई रामप्रकाश से था। सूरज की बहन ने रामप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले में घायल युवती का भाई रामप्रकाश अभी जेल में है। काफी समय से उनके बीच में विवाद चल रहा है। अब पुलिस यह भी देख रही है कि यह घटना कहीं प्रायोजित तो नहीं हैं। मामले में TI झांसी रोड मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हमलावर जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link