- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Police And Administration Convoys Landed In Ratlam To Follow The Lockdown, SP And Collector Arrived In The City Markets As Early As 6 O’clock
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सड़को पर निकला प्रशासन का काफिल
- शाम 6:00 बजे लॉकडाउन लगते ही बजने लगे प्रशासन की गाड़ियों के सायरन
- बाजार में जमा भीड़ हटाने और खुली दुकानों को बंद करवाने काफिले के साथ निकले एसपी और कलेक्टर
रतलाम शहर में आगामी 9 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन की शुरुआत आज शाम 6:00 बजे से हो गई है। लॉकडाउन लागू होने के बाद भी शहर के बाजारों में दुकानें खुली होने और सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने की जानकारी मिलने पर एसपी और कलेक्टर खुद लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए प्रशासन का काफिला लेकर शहर में निकल पड़े । एसपी और कलेक्टर ने दुकानें बंद करवा कर बाजार में घूम रहे लोगों को अपने घर पहुंच जाने की हिदायत दी । प्रशासन के काफिले को देखकर बाजार क्षेत्र में लोग अपनी दुकान बंद करते नजर आए ।वहीं शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई । रतलाम के नाहरपुरा ,माणकचौक, घास बाजार, चौमुखी पुल ,सराफा बाजार और बाजना बस स्टैंड होते हुए पुलिस और प्रशासन का काफिला पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। जहां लॉक डाउन का अनुपालन करवाने के लिए बनाई गई टीमों को शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों के लिए रवाना किया गया। शहर की प्रमुख सड़कों पर एसपी और कलेक्टर के निकलने के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही मे कमी आई है और रात 8:00 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।