राहत: परिवहन विभाग में दो दिन से चल रही हड़ताल खत्म, आज से शुरू होगा काम

राहत: परिवहन विभाग में दो दिन से चल रही हड़ताल खत्म, आज से शुरू होगा काम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • हड़ताल के दौरान दो दिन में कई लोग कामकाज न होने से निराश होकर लौटे
  • लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन सहित कई काम हुए प्रभावित

परिवहन विभाग की दो दिन से चल रही हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई है। अब 9 अप्रैल से अधिकारी- कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। हड़ताल के दौरान कामकाज के सिलसिले में दूरदराज से आने वाले लोगों को वापस लौटने को मजबूर होना पड़ रहा था। परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन सहित कई अन्य कार्य प्रभावित हो रहे थे। यहां बता दें टीकमगढ़ में क्षेत्रीय परिवहन व सेवानिवृत उप परिवहन आयुक्त के खिलाफ केस दर्ज किए जाने को लेकर परिवहन अधिकारियों द्वारा पुलिस कार्रवाई के विरोध में हड़ताल पर जाने का निश्चय किया गया था। इसके बाद जिला मुख्यालय के परिवहन कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर हड़ताल की सूचना चस्पा कर दी गई थी।

इस कारण कार्यालय परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। बताया गया है कि मध्य प्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के अध्यक्ष व महासचिव ने पिछले रोज परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव से भोपाल में मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था।

तब अपर मुख्य सचिव ने निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी संगठन पदाधिकारियों द्वारा बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल गुरुवार को भी चली। शाम को एक बार फिर कार्रवाई का आश्वासन मिला तब हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई।

खबरें और भी हैं…



Source link