- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- People Flocked To Buy Vegetable ration, 15 Gilki And 10 Green Chillies Sold For 25 Rupees In Bulk, The Officer Said: Will Strictly Do It At 6 O’clock
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निगम चौराहा से अस्पताल रोड पर वाहनों का आवागमन, जाम जैसी स्थिति बनी।
कोरोना संक्रमण के वायरस पर नियंत्रण के लिए सरकार ने लॉकडाउन को उपाय माना हैं। लेकिन दो दिनी लॉकडाउन से पहले बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग सब्जी-राशन खरीदने आए। इतनी भयावह भीड़ थी कि वाहनों से जाम लगता रहा। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शाम 6 बजे से ही सख्ती शुरू हो जाएगी।
शुक्रवार को सुबह से बाजार में रही अफरा-तफरी
सब्जी-राशन को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट कर रखा है कि शनिवार-रविवार सब्जी मंडी बंद रहेंगी। इसे देखते हुए सब्जी में शुक्रवार की सुबह थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की भीड़ लग गई। थोक में सब्जी की बात करें तो 15 की गिल्की व 10 की हरी मिर्ची 25 रूपए प्रति किलों तक बिकी। यानि लॉकडाउन के दरमियान सब्जियों के दाम दुगुनें होना तय हैं।
– भीकनगांव, पंधाना, पुनासा तक से आए लोग
शुक्रवार को बाजार में शहरी व आसपास के लोगों के अलावा पंधाना, पुनासा सहित खरगोन जिले की भीकनगांव, सनावद तहसील के गांवों से भी लोग पहुंचे। सब्जी-राशन के अलावा डॉक्टरों के यहां भी भीड़ रहीं।
– चेकिंग प्वाइंट लगाकर पुलिस ने चालान काटे
पुलिस व निगम के अमले ने जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट लगाकर चालान काटें। निगम चौराहा, घंटाघर, अग्रसेन चौराहा, अस्पताल तिराहा सहित बाजार में पुलिस ने सख्ती दिखाकर बिना मास्क पहन रहें लोगों के चालान काटें।