Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गश्त का ताजिया से सराफा बाजार �
- शुक्रवार शाम 6 बजे से बंद हुए बाजार अब सोमवार सुबह 6 बजे खुलेंगे
ग्वालियर शुक्रवार शाम 6 बजने के साथ ही सड़कों पर घर लौटने वालों की हड़बड़ाहट में पूरा शहर जाम हो गया। गश्त का ताजिया, नईसड़क, सराफा व राम मंदिर पर 2 घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों को पता था कि शाम से शहर में 60 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो गया है। पुलिस भी ठीक 6 बजे सड़कों पर आ गई। बैरीकेड्स अड़ा दिए। बाजारों में पुलिस की टीमें निकलना शुरू हो गईं। बाजारों में शाम होते ही अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। व्यापारी पुलिस को देखते ही हड़बड़ाहट में अपनी-अपनी दुकाने बंद करते हुए नजर आए। यहां बता दें कि शुक्रवार शाम 6 बजे बंद हुए बाजार अब सोमवार सुबह 6 बजे खुलेंगे। अगले 60 घंटे तक शहर में लॉकडाउन रहेगा। शाम को शहर का हाल देखने खुद कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी शहर में घूमे हैं।

शुक्रवार शाम 6 बजने के साथ ही बाजारों को बंद कराती पुलिस, मुरार का सदर बाजार
पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस को नियंत्रण करने के लिए हर शहर में शुक्रवार शाम 6 बजे से अगले ढाई दिन के लिए लॉकडाउन लगना था। लोगों को पता था कि शाम को बंद हुए बाजार अब 60 घंटे बाद सोमवार को खुलेंगे। इसलिए शाम 6 बजने से पहले ही लोग सब्जी, फल और किराना की खरीदारी के लिए बाजार और मंडियों में काफी संख्या में पहुंचे थे। जैसे ही शाम के 6 बजे और लोग अपने-अपने घरों को लौटने के लिए सड़कों पर निकल पड़े। हालत यह थी कि सराफा बाजार तिराहा से गश्त का ताजिया और राम मंदिर तक कार-कार दिख रहीं थीं। पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की आई। कई जगह रास्ते बंद होने और बैरीकेड्स लगे होने के कारण वाहन फंसे रहे। वाहनों की लंबी-लंबी कतार नजर आई। सबसे ज्यादा परेशानी गश्त का ताजिया, सराफा बाजार, बाड़ा, नई सड़क, राम मंदिर, शिंदे की छावनी, दौलतगंज व माधवगंज इलाकों में नजर आई। यहां घंटो वाहनों के जाम में के साथ लोग फंसे नजर आए।
6 बजे और पुलिस ने कर दिए रास्ते बंद
शहर में शाम 6 बजने के साथ ही पुलिस ने रास्ते बंद कर दिए। इस वजह से शहर की सड़कों पर जाम के हालात बने। हर तरफ से आने-जाने वाले लोग परेशान हुए। लोग गलियों में रास्ते तलाशते निकले तो गलियों में भी जाम के हालात बन गए।
7 बजे तक बाजार पूरी तरह बंद
जैसे ही शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां शहर के बाजारों में निकलना शुरू हो गईं। पुलिस के जवानों ने दुकाने बंद कराना शुरू कर दिए। दुकानदार दहशत में दिखे। पुलिस को देखते ही दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। देखते ही देखते 7 बजे बजे तक पूरे बाजार बंद हो गए। जो दुकानदारों ने बहस की उनकी दुकान जबरदस्ती बंद कर दी गई। 6 बजे के बाद भी जिन्होंने दुकाने बंद नहीं की उनकी पुलिस ने वीडियोग्राफी शुरू कर दी। वीडियोग्राफी होते देख हड़बड़ाहट में व्यापारी दुकान बंद कर भागे।

शहर के फूलबाग पर कलेक्टर, एसपी के साथ खड़ा फोर्स, अब 60 घंटे यही शहर में नजर आएंगे
लॉकडाउन में इन्हें छूट
- दूसरे राज्यों से मालवाहक वाहनों व सेवाएं। अनाज मंडी और उपार्जन केंद्र।
- दवा, राशन दुकानें (पीडीएस), अस्पताल, पेट्रोल पंप, बैंक एवं एटीएम, दूध और सब्जी (सिर्फ ठेले) की दुकानें, गैस एजेंसी ।
- अखबार का वितरण करने वाले हॉकर्स को छूट रहेगी।
- केंद्र व राज्य सरकार के साथ स्थानीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी के आने-जाने।
- परीक्षा केंद्र आने-जाने वाले प्रशिक्षार्थी, इनसे जुड़े कर्मी व अधिकारी।
- एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड सेवा।
- वैक्सीनेशन के लिए आवागमन करने वाले नागरिक व कर्मी।
- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले।
- औद्योगिक मजदूरों, उद्योगों के लिए कच्चा अथवा तैयार माल लाने-ले-जाने, उद्योगों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आना-जाना।