Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले में गेहूं उपार्जन शुरू हो गया है। गुरुवार को कृषि अधिकारियों ने शहपुरा एवं पाटन ब्लॉक के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं व उनके निदान का आश्वासन दिया। पाटन के कुसली ग्राम स्थित सायलो बैग के निरीक्षण के बाद उप संचालक कृषि डॉ. एसके निगम ने बताया, अभी 40 से 50 संदेश किसानों को भेजे जा रहे हैं, जिनकी संख्या अब बढ़ाई जा रही है। सायलो बैग में प्रतिदिन 400 ट्रॉली गेहूं की खरीदी की जा सकती है। खरीदी केन्द्र में क्षेत्रीय कृषक प्रदीप पटेल, नीलेश पटेल, कृष्ण कुमार, ताराचंद पटेल व राजेश चौरसिया ने अधिकारियों को खरीदी में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी व उनका समाधान भी किया गया। एसडीओपी कृषि डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने किसानों से गेहूं की उपज को साफ करके केंद्र पर लाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी शहपुरा पंकज श्रीवास्तव एवं श्रीकांत यादव भी मौजूद रहे।
12 हजार से ज्यादा किसानों को भेजे एसएमएस
जिले में गेहूँ की खरीदी शुरू हो रही है। अभी तक 113 गेहूँ उपार्जन केंद्रों में से 59 केंद्रों में 458 किसानों से 57 हजार 60 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की गई एवं 18 हजार 640 क्विंटल गेहूँ का परिवहन किया जा चुका है। प्रत्येक केंद्र से प्रति दिवस 30 छोटे किसान व 10 बड़े किसानों को एसएमएस किया जा रहा है। अभी तक लगभग 12 हजार 842 किसानों को एसएमएस किया जा चुका है।पी-3