सरकारी नौकरी: UPSC ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और स्टैटिस्टिकल सर्विस के पदों पर निकाली भर्ती, 27 अप्रैल तक ऑनलाइन करें अप्लाई

सरकारी नौकरी: UPSC ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और स्टैटिस्टिकल सर्विस के पदों पर निकाली भर्ती, 27 अप्रैल तक ऑनलाइन करें अप्लाई


  • Hindi News
  • Career
  • UPSC Sarkari Naukri | UPSC IES,ISS Recruitment 2021: 111 Vacancies For IES,ISS Posts, Union Public Services Commission Notification For Details Like Eligibility, How To Apply

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) के 26 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अप्रैल से शुरू चुके हैं, जो 27 अप्रैल तक जारी रहेंगे।

पदों की संख्या- 26

  • इंडियन इकोनॉमिक सर्विस- 15
  • इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस- 11

योग्यता

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस- कैंडिडेट्स के पास इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री होना जरूरी है।

इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस- आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी।

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख 8 अप्रैल
आवेदन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल
परीक्षा की तारीख 16 जुलाई
एडमिट कार्ड जारी होंगे जुलाई 2021

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल, ओबीसी- 200 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांगों, महिला- कोई आवेदन शुल्क नहीं

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक कैंडिडेट्स यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link