IPL 2021: ये 8 खिलाड़ी पक्का मिस करेंगे अपना पहला मैच

IPL 2021: ये 8 खिलाड़ी पक्का मिस करेंगे अपना पहला मैच


बीसीसीआई द्वारा जारी कोविड 19 प्रोटोकॉल के चलते यह तय है कि आईपीएल 2021 का पहला मैच कई विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे. आईपीएल में अपनी टीम के कैंप को ज्वॉइन करने से पहले कुछ खिलाड़ी अभी भी आइसोलेशन में हैं. टीम शिविर में शामिल होने से पहले सभी खिलाड़ियों को कोरोना वायरस की जांच से गुजरना होगा. मुंबई इंडियंस के ओपनर क्विंटन डि कॉक के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. मुंबई इंडियंस के ओपनर सोमवार को मुंबई पहुंचे हैं. वह चार्टर्ड फ्लाइट से आए हैं. शायद वह पहला मैच खेल पाएं. राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट का एक हिस्सा मिस करेंगे. उनकी कोहनी का कोई मसला भी है और वह इंग्लैंड में हैं. आज से आईपीएल शुरु हो रहा है. आइए एक नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ियों पर, जो अपना पहला मैच मिस करेंगे. (Adam Zampa, Axar Patel/Instagram)



Source link