रोहित शर्मा IPL-2021 के पहले विकेट रहे जो रन आउट होकर पैवेलियन लौटे. उन्होंने 14वें सीजन का पहला सिक्स भी जड़ा. (BCCI/IPL)
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की पारी के चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रोहित शर्मा रन आउट हो गए और निराश होकर पैवेलियन लौटे. रोहित ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए. वह अपने आईपीएल करियर का 201वां मैच खेल रहे थे.
उन्होंने पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑन दिशा में शानदार शॉट खेला और गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया. यह इस सीजन का पहला सिक्स रहा. इसी ओवर की अंतिम गेंद पर हालांकि वह रन आउट हो गए और निराश होकर पैवेलियन लौटे. रोहित ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए.
इसे भी देखें, राहुल द्रविड़ ने गुस्से में बैट मारकर तोड़ा कार का शीशा, विराट को भी नहीं हुआ Video पर यकीन
मुंबई के पारी के चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर क्रिस लिन ने शॉट खेला और सिंगल लेने के लिए रोहित ने दौड़ लगा दी. हालांकि लिन ने उन्हें आधे रास्ते से ही वापिस लौटने को कह दिया, बस इसी का फायदा उठाते हुए विराट ने गेंद सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर चहल के पास फेंकी. चहल ने कोई गलती किए बिना रोहित को आउट कर दिया. रोहित इससे बेहद निराश नजर आए. वह अपने आईपीएल करियर का 201वां मैच खेल रहे थे.रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल में रिकॉर्ड पांच बार खिताब जीत चुकी है. मुंबई पिछले दो सीजन से चैंपियन है, वहीं विराट कोहली की टीम आरसीबी अपने पहले खिताब की तलाश में है. आईपीएल का 14वां सीजन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेला जा रहा है.