IPL 2021: ग्लेन मैक्सेल के RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा (RCB/Twitter)
IPL 2021, MI VS RCB: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है और इस बार वह विराट कोहली की कप्तानी में खेलेंगे. पिछले साल आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था.
हेसन ने कहा कि इससे बड़े सितारों को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा. हेसन ने कहा, ‘‘वह शानदार है और बीच के ओवरों में हमें उसकी जरूरत है. उसके पास अपार अनुभव है.’’ उन्होंने कहा कि फॉर्म में रहने पर मैक्सवेल अपने दम पर मैच जिता सकता है. हमें उसकी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करना है. हालांकि बड़ा सवाल है कि मैक्सवेल चौथे नंबर पर आएंगे या पांचवें. पिछले साल मैक्सवेल को डेथ ओवरों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. हाल में ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की है. चौथे नंबर पर आकर मैक्सवेल थोड़ा समय लेकर आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं. इस स्थिति में मैक्सवेल एबी डिविलियर्स के ऊपर आ सकते हैं. डिविलियर्स डेथ ओवर्स में 224.70 के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं जबकि बीच के ओवरों में उनका स्ट्राइक रेट 133.72 का है. अगर विराट पारी की शुरुआत करते हैं तो अंत करने के लिए मैक्सवेल से ज्यादा मुफीद डिविलियर्स होंगे.
यह भी पढ़ें:
IPL 2021, MI VS RCB: बैंगलोर की बल्लेबाजी बेहद मजबूत लेकिन गेंदबाजी फिर डुबोएगी नैया!IPL 2021, MI VS RCB: विराट कोहली मुंबई के खिलाफ ओपनिंग करेंगे तो फंस जाएंगे, जानिये वजह
पिछले सीजन में मैक्सवेल बुरी तरह फ्लॉप
मैक्सवेल ने पिछले सीजन में 13 मैच खेले और कुल 108 रन बनाए. हैरानी की बात रही कि उनके बल्ले से कोई भी छक्का नहीं निकला. वहीं, 2018 के सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 169 रन बनाए जिसमें उनका औसत 14.08 का रहा. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आईपीएल में अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं. मैक्सवेल की फॉर्म कैसी भी हो, इसके बावजूद आईपीएल में टीमें उन्हें शामिल करना चाहती हैं. मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 82 मैच खेले हैं और कुल 1505 रन बनाए हैं. उनके नाम 6 अर्धशतक हैं और उनका औसत 22.13 का है. इसके अलावा उन्होंने कुल 19 विकेट भी लिए हैं.
IPL 2021 Royal Challengers Bangalore full squad: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, फिन एलेन, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, काइल जेमीसन, डेनियल क्रिश्चियन.