MP में कोरोना LIVE: आज शाम 6 बजे सभी नगरीय क्षेत्रों में 60 घंटे का लॉकडाउन; छिंदवाड़ा में कल शाम से ही सब कुछ बंद; भोपाल में 8 महीने की बच्ची ने दम तोड़ा

MP में कोरोना LIVE: आज शाम 6 बजे सभी नगरीय क्षेत्रों में 60 घंटे का लॉकडाउन; छिंदवाड़ा में कल शाम से ही सब कुछ बंद; भोपाल में 8 महीने की बच्ची ने दम तोड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update | COVID Second Wave Cases District Wise Today News; Indore Bhopal Jabalpur Ujjain Gwalior Khandwa Burhanpur

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेश13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • आज CM कोरोना हालातों पर मंत्रियों से चर्चा करेंगे

मध्यप्रदेश के सभी शहरों (नगरीय क्षेत्रों) में 60 घंटे का लॉकडाउन आज शुक्रवार शाम 6 से शुरू हो जाएगा। यह सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। रतलाम जिले में नौ दिन का लॉकडाउन रहेगा। खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन तक तक सब लॉक रहेगा। इससे पहले छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 8 बजे से लगातार सात दिन के लिए लॉकडाउन शुरू हो गया है। वहीं 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा इंदौर के 887 केस सामने आए हैं। भोपाल दूसरे नंबर पर- 686, जबलपुर में 326 ग्वालियर में 298 संक्रमित मिले हैं। भोपाल में पहली बार कोरोना से 8 महीने की बच्ची की मौत हुई है।

प्रदेश में कोरोना विस्फोट के बीच CM शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। CM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों के साथ कोरोना के हालातों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था कि प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या बढ़ाकर 1 लाख की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कोरोना के टेस्ट बढ़ाए जाएं। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में मिल जाए।

सिर्फ दमोह में लॉकडाउन नहीं रहेगा
सिर्फ दमोह में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। यहां 17 अप्रैल को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना हैं। नेताओं की रैलियां पूरे सबाब पर हैं। जिले में रोजाना औसतन 28 कोरोना केस आ रहे हैं। यहां अब तक 94 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। यह प्रदेश में मौत के मामले में नौवें नंबर पर है।

भोपाल: सबसे कम उम्र में मौत

कोरोना संक्रमित आदीबा (8 माह) ने गुरुवार को एम्स में दम तोड़ दिया।

कोरोना संक्रमित आदीबा (8 माह) ने गुरुवार को एम्स में दम तोड़ दिया।

एम्स भोपाल में भर्ती आठ महीने की अदीबा की गुरुवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से उसे 12 दिन से एम्स में भर्ती कराया गया था। भोपाल में कोरोना से ये सबसे कम उम्र के मरीज की मौत है। झदा कब्रिस्तान में उसके अब्बा मासूम शरीर दफन करने पहुंचे। वो परिवार की इकलौती बच्ची थी। परिवार के मुताबिक उसे बुखार था और शरीर में झटके लग रहे थे, इसलिए 27 मार्च को एम्स ले गए। हैरानी ये कि घर में और कोई संक्रमित नहीं था। वहीं, भोपाल के कोलार क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज शुक्रवार शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। कोलार क्षेत्र की आबादी ढाई लाख से ज्यादा है। यहां अभी 1800 एक्टिव केस हैं।

पहली बार भाेपाल में 41 शवों का अंतिम संस्कार

भोपाल के भदभदा में गुरुवार को 31 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल से किया गया।

भोपाल के भदभदा में गुरुवार को 31 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल से किया गया।

भोपाल में पहली बार 41 कोरोना मरीजों का अंतिम संस्कार हुआ। गुरुवार को भदभदा विश्राम घाट पर 36 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसमें कोरोना संक्रमित 31 शवों का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। 13 शव भोपाल के और 18 बाहर के थे। ये प्रदेश में एक दिन में किसी एक शहर में कोविड मरीजों के शवों के अंतिम संस्कार का सबसे बड़ा आंकड़ा है। हालात तो ऐसे हो गए कि पहली बार भदभदा विश्रामघाट पर कोरोना संक्रमितों के लिए तय की गई जगह छोटी पड़ गई और नई जगह तैयार करना पड़ी। 36 शवों के बाद भी विश्रामघाट में 8 परिवार शव लाने के लिए फोन कर रहे थे, जिन्हें रात हो जाने के कारण अगले दिन आने को समझाया गया। भदभदा विश्रामघाट के अध्यक्ष अरुण चौधरी के मुताबिक इतनी बड़ी संख्या में पहली बार अंतिम संस्कार किया गया है।

इंदौर में 887 मरीज मिले, रेमडेसिविर पर राहत नहीं

कोरोना का सबसे बड़ा सेंटर इंदौर बन गया है। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज यहीं मिल रहे हैं। 24 घंटे में यहां 887 मरीज मिले। 4 लोगों की मौतें भी हुई हैं। यहां सबसे ज्यादा कमी रेमडेसिविर इंजेक्शन की है। लगातार चौथे दिन भी इंजेक्शन के लिए दवा दुकानों पर लाइन लगी रही। दवा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि मांग और आपूर्ति में चार गुना का फर्क है। मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि सप्लाई रोज सिर्फ 400 से 500 इंजेक्शन की हो रही है।

जबलपुर: 326 संक्रमित मिले, अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, 20 कंटेनमेंट जोन बने

गुरुवार को अब तक का सबसे ज्यादा 326 नए संक्रमित सामने आए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ाा है। कोरोना से एक की मौत हुई है। संक्रमण की रफ्तार ऐसी है कि महज चार दिनों में एक हजार का आंकड़ा पार हो गया। जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2015 हो गए हैं। यहां कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 20 पर पहुंच गई है। संक्रमण दर 15 फीसदी के ऊपर पहुंच गई। रिकवरी रेट घटकर 89.17 प्रतिशत हो गया है। यहां सैंपल भी कम लिए जा रहे हैं। गुरुवार को सिर्फ 1815 लोगों के सैंपल लिए गए। एक मौत के बाद प्रशासनिक आंकड़े में कुल 278 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के कुल एक्टिव केस बढ़कर 2015 हो गई है।

ग्वालियर में 298 केस मिले
24 घंटे में 298 केस मिलने का ग्वालियर में यह रिकॉर्ड है। पूरे कोरोना काल में अब तक एक दिन में इतने केस सामने नहीं आए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। संक्रमण दर 14.50 फीसदी पर पहुंच गई है। एक्टिव केस 1464 हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link