खंडवा में मौसम ने ली करवट: 4 बजे बाद छाएं बादल, बूंदाबांदी की आशंका, विशेषज्ञ बोले : चक्रवात का असर, सिर्फ बादल छाएंगे बारिश नहीं होगी

खंडवा में मौसम ने ली करवट: 4 बजे बाद छाएं बादल, बूंदाबांदी की आशंका, विशेषज्ञ बोले : चक्रवात का असर, सिर्फ बादल छाएंगे बारिश नहीं होगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Cloudy After 4 O’clock, Fear Of Drizzle, Expert Said: The Effect Of Cyclone, It Will Not Rain Only Cloudy

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खंडवा में शनिवार शाम 4 बजे बाद इस तरह छाएं बादल।

  • – बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण तापमान में गिरावट

60 घंटे के लॉकडाउन के बीच शनिवार को शाम 4 बजे से क्षेत्र का मौसम बदल गया। खंडवा सहित पूरे निमाड़ में बादल छा गए। हालांकि पिछले 24 घंटों में दिन व रात के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट सामने आई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात में नमी आने के कारण तापमान में गिरावट आई हैं। एक-दो दिन बादल छाएं रहेंगे, बारिश नहीं होगी। इधर, एक दिन पहले की बात की जाए तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.4 व अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ जीडी मिश्रा ने बताया संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटों में निमाड़ अंचल के खंडवा, खरगोन, बड़वानी व बुरहानपुर में तेज हवा, आंधी के आसार बन सकते हैं। खाड़ी क्षेत्र का चक्रवात होने की वजह से बारिश का असर भोपाल, जबलपुर व होशंगाबाद संभाग में होगा। खंडवा या निमाड़ क्षेत्र बारिश होने की संभावना नहीं हैं। सिर्फ एक-दो दिन हल्के बादल छाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link