खरगोन में व्यापारियों का विरोध: कलेक्ट्रेट का घेराव कर कहा -लॉकडाउन खत्म करो नहीं तो मरने की अनुमति दे दो

खरगोन में व्यापारियों का विरोध: कलेक्ट्रेट का घेराव कर कहा -लॉकडाउन खत्म करो नहीं तो मरने की अनुमति दे दो


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Collectorate Surrounded It And Said Finish The Lockdown Or Else Allow It To Die

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टोरेट के बाहर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर किया विरोध

  • – व्यापारी संघ ने गणगौर पर्व पर लॉकडाउन लगाने का विरोध किया

प्रदेश सरकार द्वारा लगाएं लॉकडाउन का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को खरगोन में 100 से ज्यादा व्यापारियों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर लॉकडाउन हटाने की मांग की। दो टूक में व्यापारियों ने कहा लॉकडाउन खत्म करो नहीं तो मरने की अनुमति दे दो।
व्यापारियों ने तर्क दिया कि गणगौर पर्व है। बेचने के लिए सामान खरीद लिया है। अब लॉकडाउन लगाने से हमें नुकसान होगा। दूसरे जिलों में लॉकडाउन हटाया जा रहा है तो खरगोन में क्यों लगाया जा रहा है। लॉकडाउन खत्म करो नहीं तो मरने की अनुमति दी जाए। अफसरों ने गृह विभाग के आदेश का हवाला देते हुए लॉकडाउन हटाने से इंकार कर दिया। व्यापारी अमित मोर्य, दुर्गेश सेन, प्रवीण पाटीदार ने एडीएम एमएल कनेल से कहा कि लॉकडाउन हटाया जाए। गणगौर पर्व पर हमारी बिक्री प्रभावित होगी। दुकानों का किराया व बैंक का लोन भी नहीं जमा कर पाएंगे। एडीएम ने कहा कि गृह विभाग का आदेश है। कलेक्टर तक आप लोगों की बात पहुंचे देंगे। इसके बाद व्यापारियों ने कलेक्टर से मिलने की बात पर अड़ गए। उन्होंने धरना दे दिया। करीब एक घंटे के बाद एसडीएम सत्येंद्रसिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापारी लोगों के ही फोन आते हैं कि हमें इलाज की व्यवस्था करा दो। इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। लॉकडाउन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है। व्यापारियों ने कहा कि शुक्रवार को बाजारों में भीड़ थी। इस दिन संक्रमण नहीं फैला तो अब फैलेगा। एसडीएम ने कहा कि गृह विभाग का आदेश हैं।
– सोमवार से दुकानें खोलने की चेतावनी दी
व्यापारियों ने अफसरों को चेतावनी दी है कि यदि लॉकडाउन खत्म करने का आदेश जारी नहीं किया तो सोमवार से हम दुकानें खोल देंगे। क्योंकि हमारे परिवारों का पालन कैसे करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link