Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रमुख चौराहों से गुजरने वाले
छिंदवाड़ा लॉकडाउन में पुलिस मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच कर रही हैं। साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। भाजपा ने यहां लॉकडाउन तीन दिन बढ़ाने के साथ नागपुर ट्रेन बंद करने की मांग की। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात की गई है।
छिंदवाड़ा नगर में सात दिन का लॉकडाउन प्रभावी होने के बाद से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। लोगों को बेवजह घूमने से रोकने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छिंदवाड़ा शहर के फव्वारा चौक, एलजी चौक, यातायात थाना परिसर, चार फाटक रेलवे स्टेशन, कुंडीपुरा, थाना धर्म टेकड़ी चौकी के सामने पुलिस द्वारा बैरिकेडस लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जो व्यक्ति बेवजह घूम रहे है उनके वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक कुल 20 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
आपदा प्रबंधन समिति ने सीएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 3 दिन लॉकडाउन बढ़ाने और नागपुर ट्रेन बंद करने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू ने बताया कि सीएम शिवराजसिंह चौहान से आपदा प्रबंधन समिति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करते हुए कहा कि जिले में लगे 7 दिन के लॉकडाउन और 3 दिन बढ़ाया जाए। साथ ही नागपुर से छिंदवाड़ा चलने वाली ट्रेन को तत्काल बंद करने की बात कही गई। साथ ही वैक्सीन और ऑक्सीजन की कमी से सीएम को अवगत कराया। सीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द इन मुद्दों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।