- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- IPL 2021 Harshal Patel Stayed In India To Make A Career In Cricket, Became Part Of IPL Team For The First Time In 2010
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IPL 2021 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। विराट की टीम की जीत में 30 साल के मीडियम पेस ऑलराउंडर हर्षल पटेल की प्रमुख भूमिका रही। पटेल ने 27 रन देकर 5 विकेट लिए। वे IPL के इतिहास में मुंबई के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। इस प्रदर्शन की बदलौत हर्षल रातों-रात सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, वे ऐसे परफॉर्मेंस के लिए एक दशक से ज्यादा समय से मेहनत और इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उनका संघर्ष सार्थक होता दिख रहा है। इस बीच 2005 में उनके पास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अमेरिका में बस जाने का विकल्प था लेकिन क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने भारत में रुकने का फैसला किया था।
हर्षल पटेल की 2010 की तस्वीर। तब वे भारत अंडर-19 टीम में चुने गए थे।
गुजरात में उपेक्षा हुई तो हरियाणा टीम का हिस्सा बने
हर्षल पटेल जूनियर क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ी माने जाते थे। उन्होंने 2008-09 में अंडर-19 वीनू मांकड ट्रॉफी में 11 की औसत से 23 विकेट िलए थे। वे 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। सीनियर लेवल पर गुजरात की टीम में चयन न होने के बाद हर्षल हरियाणा शिफ्ट हो गए। 2011-12 रणजी सीजन में उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में लगातार दो बार 8 विकेट लेने का कारनामा किया। वे लोअर ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज भी रहे हैं।
2010 में मुंबई इंडियंस ने 8 लाख रुपए में खरीदा था
IPL में हर्षल को सबसे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने 2010 में 8 लाख रुपए में खरीदा था। हालांकि, उस साल उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। IPL में उन्हें मैच खेलने पहला मौका 2012 में RCB की ओर से मिला। उस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 9 विकेट लिए थे। 2015 उनके लिए सबसे अच्छा सीजन रहा। उस साल उन्होंने 15 मैचों में 17 विकेट लिए थे। लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आती गई। 2018 से 2020 तक वे दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद RCB ने उन्हें दिल्ली के साथ ट्रेड में खरीदा।
भाई तपन पटेल ने किया भारत में रहने का समर्थन
साल 2005 में हर्षल के परिवार ने अमेरिका में बसने का फैसला कर लिया। लेकिन, हर्षल भारत में रहकर क्रिकेटर बनना चाहते थे। भाई तपन पटेल ने हर्षल के इस फैसला का समर्थन किया। हर्षल अमेरिकी ग्रीन कार्ड होल्डर हैं और वे 2008 में अमेरिका में न्यू जर्सी क्रिकेट लीग में भी खेल चुके हैं।
64 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं पटेल
हर्षल पटेल अब तक 64 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 226 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 1363 रन भी बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 97 मैचों में 103 विकेट लिए हैं और 791 रन बनाए हैं। IPL में वे 49 मैचों में 51 विकेट ले चुके हैं और 132 रन बनाए हैं।