- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Datiya
- Due To The Lockdown, The Gate Of Pitambara Mai Was Not Opened On Saturday, Even The Local Devotees Could Not Come For The Darshan.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतिया4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दतिय स्थित श्री पीताम्बरा सिद्ध पीठ मंदिर।
- अब सोमवार से ऑनलाइन पंजीयन के बाद ही स्थानीय श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
दतिया में हर शनिवार को पीतांबरा माई के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे। इस बार शनिवार को लॉकडाउन रहा। इस वजह से मंदिर परिसर सूना रहा। पूरे दिन मंदिर के दोनों गेट बंद रहे। हालांकि पीताम्बरा माई, धूमावती देवी और गुरु महाराज की पूजा-अर्चना निर्धारत समय पर पुजारियों द्वारा की गई। मंदिर में नियमित दर्शन करने वाले स्थानीय दर्शनार्थियों नहीं आ सके। दो दिन के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीयन को रोका गया है।
उल्लेखनीय है कि कोराेना के बढ़ते केस प्रदेश सहित दतिया जिला में भी बढ़ रहे है। इस वजह से मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा बीते रोज बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंधित लगा दिया था। अब स्थानीय दर्शनार्थियों को ही मंदिर में दर्शनों की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था परिवर्तन 9 अप्रैल से लागू की गई थी। इस व्यवस्था में अब स्थानीय श्रद्धालु, मंदिर में प्रवेश से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे, फिर दर्शन करने के लिए जा सकेंगे। शुक्रवार को स्थानीय श्रद्धालुओं ने नई व्यवस्था के तहत दर्शन किए। श्री पीताम्बरा पीठ कमेटी के प्रबंधक महेश दुबे का कहना है कि शनिवार को लॉकडाउन की वजह से स्थानीय श्रद्धालु के लिए भी माई के दर्शनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया। मंदिर के दोनों गेट बंद रखे गए। दोपहर के समय जिला प्रशासन के अधिकारी भी गेट के बाहर से मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए नियमित पुजारीगण पहुंचे। अब सोमवार से मंदिर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन के आधार पर दर्शन कराए जाएंगे।
साधकों को भी रोका गया
मंदिर में नियमित जप-तप करने के लिए आने वाले साधकों को भी लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित किया गया। मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी इस दौरान मंदिर नहीं पहुंच सके। शनिवार को सिर्फ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पुजारियों को प्रवेश की अनुमति मिली।