दिल्ली कैपिटल्स VSचेन्नई सुपर किंग्स: टीम इंडिया के कोच बोले-गुरु और चेला की भिड़ंत, बहुत मजा आएगा आज

दिल्ली कैपिटल्स VSचेन्नई सुपर किंग्स: टीम इंडिया के कोच बोले-गुरु और चेला की भिड़ंत, बहुत मजा आएगा आज


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • MS Dhoni Guru Vs Rishabh Pant Chela | Ravi Shastri On Delhi Capitals VS Chennai Super Kings IPL 2021 Second Match

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPLके 14 वें सीजन का दूसरा मैच आज मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार की चैम्पियन है और दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल की फाइनलिस्ट है। इसे दोनों टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के बीच की टक्कर के तौर पर भी देखा जा रहा है। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी इसे गुरु और चेला की भिड़ंत बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि गुरू और चेला के बीच भिड़ंत देखने में आज मजा आएगा।

धोनी 13 सीजन से कर रहे हैं IPL में कप्तानी
धोनी ने IPL के 13 सीजन में सीएसके और पुणे सुपर जाएंट के लिए कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 188 मैच में से 110 जीते और 77 हारे। उनकी कप्तानी में खेला गया एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

धोनी की कप्तानी में CSK सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल में पहुंची
धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल में पहुंचाया है। इस दौरान टीम तीन बार ( 2010, 2011 और 2018) में लीग का खिताब जीतने में सफल रही है। वहीं, पांच बार (2008, 2012, 2013, 2015, 2019) दूसरे स्थान पर रही। धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेले हैं। एक बार उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जाएंट्स के लिए फाइनल खेला था

पंत ने 68 मैचों में 2079 रन बनाए हैं
पंत का IPLमें बतौर कप्तान पहला मैच है। यह पहला मैच है। पंत ने IPL में अब तक खेले 68 मैचों में 35.23 की औसत से 2079 रन बना चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link