- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Police Caught Two Miscreants From Lockgate In Lockdown, Smack Of 5 Lakh Rupees, Pistol Recovered
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बदमाशों से बरामद स्मैक, पिस्टल
- लूट, हत्या, हत्या के प्रयास व फायरिंग करने के आदी है दोनों बदमाश
लॉकडाउन की सख्ती के बीच पुलिस के हाथ दो शातिर बदमाश लगे हैं। नदीगेट से पकड़े गए बदमाशों से 5 लाख रुपए की स्मैक, पिस्टल व बाइक, स्कूटर वाहन बरामद हुए हैं। दोनों पकड़े गए बदमाशों पर जिले में 40 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। जिनमें 3 हत्या और 6 हत्या के प्रयास के साथ 9 लूट के मामले दर्ज हैं। इंदरगंज पुलिस को शनिवार दोपहर यह सफलता मिली है। पकड़े गए बदमाश शहर में कई बार गैंगवार फैला चुके हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
शनिवार को शहर में लॉकडाउन होने के कारण पुलिस सख्ती से छानबीन कर रही थी। नदीगेट पर इंदरगंज थाना पुलिस कड़ी चैकिंग कर रही थी। तभी पल्सर बाइक पर सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसके पीछे ही ज्यूपीटर (स्कूटर) पर भी एक युवक आ रहा था। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान शहर के शातिर बदमाश मोनू उर्फ विवेक पुत्र मुन्ना तोमर निवासी चार शहर का नाका, आशीष पुत्र रामहंस सिंह तोमर निवासी इन्द्रा नगर हजीरा के रूप में हुई है। दोनों की तलाशी लेने पर 42 ग्राम स्मैक, एक पिस्टल, मोबाइल मिला है। स्मैक की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में पता लगा है कि मोनू भिंड और आशीष मैनपुरी यूपी से स्मैक लेकर शहर में सप्लाई करने आए थे। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
गैंगवार में रहा है दोनों का नाम
पकड़े गए दोनों बदमाशों का नाम शहर के गैंगस्टर में आता है। इन पर 40 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मोनू पर 1 हत्या के साथ 9 लूट के मामले सहित 29 मामले दर्ज हैं, जबकि आशीष पर 2 हत्या, 5 हत्या के प्रयास सहित 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पंकज सिकरवार गैंग के बदमाश माने जाते हैं। जुलाई 2019 में पंकज सिकरवार की हत्या हो चुकी है। उसमें शॉर्प शूटर परमाल सिंह का नाम सामने आया था। अब पुलिस इन बदमाशों से डिटेल में पूछताछ कर रही है।