Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दतिया4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- धारा 188 के तहत की गई कार्रवाई
दतिया पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वाले दो युवकों पर एफआईआर दर्ज की। यह दोनों ही युवक जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइड लाइन को तोड़ रहे थे। दतिया कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है।
कोराेना के कहर से बचाव को लेकर पूरे प्रदेश में 60 घंटे का लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन कराने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिए जा चुके हैं। शुक्रवार की शाम छह बजे से पूरे जिले में लॉकडाउन लगा दिया गया। बाजार को प्रशासनिक अफसरों और पुलिस बल में बंद कराया। यह लॉकडाउन शुक्रवार की शाम छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक रहेगा। इस लॉकडाउन में लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गई। इसके बाद भी दतिया शहर की सड़कों पर हकीम कुरैशी और ध्रुव जाटव घूम रहे थे। दोनों ही युवक लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे और ना ही चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। इन दोनों युवकों को कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का पालन किए जाने की हिदायत दी तो वे पुलिस जवानों से बहस करने लगे। इसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर अस्थाई जेल में भेजा।
बाजार रहे सूने, साेमवार को खुलेगी दुकानें
दतिया में शुक्रवार की शाम से लॉकडाउन लगने से शनिवार को भी बाजार बंद रहा। यह लॉक डाउन शनिवार और रविवार दोनों दिन लगा रहेगा। उल्लेखनीय है कि दतिया में लगातार कोरोना मरीज पॉजिटिव आ रहे है। इसलिए यहां का प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर सख्त बना हुआ है। दतिया जिले में सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। सुबह छह बजे के बाद ही बाजार में दुकानें खुल सकेंगी।