लॉकडाउन में सड़क पर उतरे एसपी: शहर में कई चौराहों पर खुद चैकिंग में बलों का उत्साह बढ़ाया, बेवजह निकले लोगाें को जेल भिजवाया

लॉकडाउन में सड़क पर उतरे एसपी: शहर में कई चौराहों पर खुद चैकिंग में बलों का उत्साह बढ़ाया, बेवजह निकले लोगाें को जेल भिजवाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Checking Itself At Several Intersections In The City Increased The Enthusiasm Of The Forces, Unnecessarily Sent The People To Jail.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी उतरे सड़क पर।

  • जिले में बेवजह निकले 258 लोगों को भेजा गया जेल, 1576 लोगों का चालान बना

जबलपुर में 60 घंटे के लाॅकडाउन का पालन कराने में जुटे सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी सड़क पर उतरे। पूरे शहर में जगह-जगह चौराहों पर सुरक्षा बलों के साथ चैकिंग में शामिल हुए। बेवजह निकले कई लोगों को अस्थाई जेल भिजवाया। वहीं ये भी कोशिश की कि बेवजह किसी के खिलाफ कार्रवाई न होने पाए। पुलिस ने 258 लोगों को रात आठ बजे तक जेल भेजा। वहीं 1576 लोगों से डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार एसपी ने कई चैकिंग प्वाइंटों पर रुक कर आने-जाने वालों से पूछताछ की। बिना वजह घूमते पाए जाने पर चालानी और अस्थाई जेल भिजवाने का निर्देश दिया। शनिवार को सुबह पांच से रात आठ बजे तक 1576 लोगों से एक लाख 57 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 48 फिक्स प्वाइंट लगाए गए हैं। वहीं 36 थाना मोबाईल, 42 FRV मोबाईल, 36 चीता मोबाईलों और 36 अतिरिक्त मोबाईलें लगायी गई है।
एसपी ने माइक से घूमकर ये की अपील

  • कोरोना प्रोटाकाॅल का सख्ती से पालन करते हुए जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।
  • बच्चों और बुजुर्गो को अनावश्यक घर से बाहर न जाने दें।
  • जब भी घर से बाहर निकलें मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।
  • फिजिकल डिस्टेंस दो गज की दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करें।
  • भीड का हिस्सा न बनें, समय समय पर हाथ को साबुन पानी से धोएं।
  • सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्षण पर निकटतम फीवर क्लीनिक में जांच कराएं।

पुलिसप्रशासन ने की कार्रवाई

पुलिस के साथ ही प्रशासन ने भी शनिवार को 1987 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.89 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं दीक्षित कॉलोनी माढ़ोताल निवासी मनीष पटेल के खिलाफ धारा 188 भादवि के तहत कार्रवाई हुई। मनीष की चुंगीनाका के पास डेयरी है। डेयरी के सामने भीड़ लगाकर दूध वितरित कर रहा था। उसने दुकान के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जरूरी गोले तक नहीं बनवाए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर ये कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं…



Source link