- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Cloudy After Sunshine, Drizzle With Winds, Relief From Hot Winds, Weather Changed Due To The Activation Of The Weather System
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौसम में बदलाव के बाद हवाओं के �
सागर में भीषण गर्मी शुरू होने के बीच मौसम ने अपना मिजाज बदला है। आसमान में बादल छाए। हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक आई है। साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सुबह से ही आसमान में निम्न परत के बादलों की आवाजाही रही। सुबह 11 बजे से तेज धूप खिली। इससे लोगों को गर्मी ने परेशान किया। लेकिन दोपहर अचानक मौसम बदला और आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। शाम 4 बजे के बाद हवाएं शुरू हुई। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक आई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में नमी 23 फीसदी रही और हवाएं करीब 7 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं।
बंगाल की खाड़ी से नमी आने से बदला मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार इस समय विदर्भ से तमिलनाडू तक द्रोणिका लाइन बनी है। दक्षिणी मप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इसके अलावा बिहार और उससे लगे पश्चिमी उप्र पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इन्हीं वेदर सिस्टमों के असर से बंगाल की खाड़ी से वातावरण में नमी आ रही है। यही कारण है कि मौसम बदला है और बादल छा रहे हैं। सागर में आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हवाएं भी चलेंगी। वहीं 12 अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना बनी हुई है।