Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर के आदेश के बाद शहर में लॉक हुई शराब दुकानें।
शनिवार-रविवार को लॉकडाउन के दिन सुबह से शांत रही पुलिस ने शाम के समय सख्ती दिखाई। 60 घंटे के लॉकडाउन के करीब 25 घंटे बीत चुके हैं, 35 घंटे ओर बाकी हैं। इधर, कलेक्टर अनय द्विवेद्वी ने शराब दुकानों को लेकर आदेश जारी किए। आदेश अनुसार शनिवार-रविवार के अलावा आगामी दिनों में लॉकडाउन की स्थिति में शराब दुकानें बंद रहेंगी।
कोरोना संक्रमण के प्रभाव की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया। शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक जारी रहने वाले लॉकडाउन के लिए पुलिस व प्रशासनिक महकमा तैयार था। शहर सहित अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार व शनिवार शाम तक शांति का वातावरण रहा, अनावश्यक कार्य से घरों से बाहर निकले लोगों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। लाठी-डंडे चलाएं तो समझाइश देकर घर भेजा। जुर्मानें के रूप में 100-100 रूपए की चालानी कार्रवाई भी कीं।
– शहरी क्षेत्र में संचालित 24 शराब दुकानें बंद
जिला आबकारी अधिकारी रामप्रकाश किरारे ने बताया प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया हैं। इस दृष्टि से शनिवार को कलेक्टर अनय द्विवेद्वी ने आदेश जारी कर शराब दुकानों को बंद रखने को कहा हैं। शहरी क्षेत्र में 24 शराब दुकानें संचालित होती हैं। खंडवा में 17, हरसूद में 3, मूंदी में 2 व पंधाना में 2 दुकानें संचालित हैं, जो लॉकडाउन अवधि में बंद रहेगी।