CSK vs DC Dream 11 Team Prediction: दूसरे मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

CSK vs DC Dream 11 Team Prediction: दूसरे मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव


नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के दूसरा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स का परफॉर्मेंस इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले साल काफी अच्छा रहा था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने पिछले साल फाइनल खेला था. हालांकि, फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले साल के दुस्वप्न को भुलाकर इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी. संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में तीन बार की चैंपियन सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी. यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था जबकि धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी थी.

रैना की वापसी से टीम हुई मजबूत
सीएसके का मजबूत पक्ष उसके पास अनुभवी खिलाड़ियों का होना है जो मुश्किल परिस्थितियों में टीम की नैया पार लगाते रहे हैं. धोनी का प्रेरणादायी नेतृत्व टीम का एक अन्य सकारात्मक पहलू है. सुरेश रैना की वापसी से उसकी बल्लेबाजी मजबूत हुई है. पिछले साल उसके बल्लेबाज नहीं चल पाये थे. रैना के अलावा फाफ डुप्लेसिस, धोनी, अंबाती रायुडु, रविंद्र जडेजा, सैम करेन, मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में सीएसके की बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है.

दिल्ली की ताकत :दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से है जिसके पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम और शानदार तेज आक्रमण है. शीर्षक्रम में शिखर धवन, पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं. उसके पास ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर या सैम बिलिंग्स आएंगे. स्टीव स्मिथ के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है. शिखर धवन ( 618) पिछले सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 98 और 67 रन बनाए. वहीं, पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में 827 रन बनाकर फॉर्म में लौटने का ऐलान किया.

ड्रीम 11 टीम: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, सुरेश रैना, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा (ऑलराउंडर), शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, क्रिस वोक्स, ड्वेन ब्रावो.

IPL 2021 Chennai Super Kings full squad: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, केएम आसिफ, दीपक चहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, जेसन बेहरनडॉर्फ, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत.

IPL 2021 Delhi Capitals full squad: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मैरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स.





Source link