CSK VS DC Live Score: वानखेड़े में धोनी-ऋषभ पंत आमने सामने, चेन्नई में है दिल्ली को हराने का दम?

CSK VS DC Live Score: वानखेड़े में धोनी-ऋषभ पंत आमने सामने, चेन्नई में है दिल्ली को हराने का दम?


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC Live Score) के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. इस मुकाबले में गुरु और चेला आमने-सामने होंगे. दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान ऋषभ पंत आज चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और अपने आइडल एमएस धोनी से भिड़ते दिखेंगे. चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब जीता है लेकिन पिछले सीजन में वो 7वें नंबर पर रही थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में फाइनल तक जगह बनाई थी और दमदार टीम की वजह से वो इस मैच में फेवरेट मानी जा रही है.

वैसे ताकत की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टक्कर की हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के पास एक और जहां अनुभव है वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स युवा जोश से लबरेज है. चेन्नई के पास एमएस धोनी, सुरेश रैना, फाफ डुप्लेसी, रॉबिन उथप्पा और अंबाति रायडू जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी पड़ी है. गेंदबाजी में भी दोनों में से कोई कम नहीं दिखता. दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, कृष्णप्पा गौतम, मोइन अली जैसे खिलाड़ी चेन्नई की गेंदबाजी को मजबूती देते हैं, वहीं दिल्ली भी इशांत शर्मा, उमेश यादव, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया जैसे गजब के गेंदबाजों से ताकतवर दिखाई देती है. साफ है मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा.

मुंबई की पिच कैसी है?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच तेज और अच्छे बाउंस के लिए जानी जाती है. हालांकि यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई दिक्कत पेश नहीं आती. स्पिनर्स के लिए वानखेड़े का विकेट काल माना जाता है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. पिछले तीन सीजन में यहां तेज गेंदबाजों को 139 विकेट मिले हैं वही स्पिनर्स सिर्फ 45 विकेट चटकाने में सफल रहे.

IPL 2021 Chennai Super Kings full squad: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, केएम आसिफ, दीपक चहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, जेसन बेहरनडॉर्फ, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत.

IPL 2021 Delhi Capitals full squad: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मैरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स.





Source link