IPL 2021: एमएस धोनी के 0 पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा ट्रोल क्यों हो गए (फोटो-धोनी-रोहित शर्मा इंस्टाग्राम)
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महज 2 गेंद खेलकर 0 पर आउट हुए धोनी (MS Dhoni), पांच साल बाद आईपीएल में नहीं खोल पाए खाता लेकिन सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ट्रोल होने लगे.
एमएस धोनी के 0 पर आउट होने के बाद आलोचकों ने चेन्नई के कप्तान को जमकर ट्रोल किया. आलोचकों का मानना था कि धोनी का युग खत्म हो चुका है और अब वो वापसी नहीं कर पाएंगे लेकिन इसके बाद धोनी के फैंस उनके बचाव में आगे आए. धोनी के फैंस ने आईपीएल में रोहित शर्मा के आंकड़े पोस्ट किये जिनके मुताबिक रोहित शर्मा आईपीएल में धोनी से कई ज्यादा बार खाता नहीं खोल पाए.
रोहित आईपीएल में 13 बार 0 पर आउट!
एमएस धोनी महज चौथी बार आईपीएल में खाता नहीं खोल सके और इसके बाद उनके फैंस ने रोहित शर्मा के आंकड़े पोस्ट किये. रोहित शर्मा आईपीएल में 13 बार 0 पर आउट हुए हैं और टी20 क्रिकेट में ये आंकड़ा बढ़कर 20 हो जाता है. वहीं धोनी कुल 6 बार ही शून्य पर निपटे हैं.IPL 2021: सुरेश रैना की विस्फोटक वापसी, 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ CSK को दिया ‘संदेश’

धोनी के फैंस ने रोहित के 0 पर आउट होने के आंकड़े पोस्ट किये!
धोनी 6 साल बाद खाता नहीं खोल पाए
बता दें एमएस धोनी 6 साल बाद आईपीएल में 0 पर आउट हुए. इससे पहले वो साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे. धोनी को हरभजन सिंह ने शून्य पर निपटाया था. आवेश खान महज दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने धोनी को 0 पर आउट किया है. 161 दिन बाद मैदान पर उतरे धोनी की बल्लेबाजी कमजोर तो हुई है और अगर वो इस तरह आउट होंगे तो आलोचक सवाल उठाएंगे ही.