- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Target Set To Vaccinate 1.5 Lakh People, More Than 325 Vaccination Centers Will Be Set Up In Different Areas
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही।
रविवार से शहर में कोरोना टीकाकरण महोत्सव शुरू किया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में 325 से भी ज्यादा टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। इन सभी केंद्रों पर एक दिन में 40 हजार से भी ज्यादा हितग्राहियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान डेढ़ लाख से ज्यादा हितग्राहियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं पर 180, नगर निगम की ओर से 85 वार्ड में 85 और जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक एसडीएम सर्कल में 10 केंद्र के हिसाब से 60 केंद्र बनाए जाएंगे।
शनिवार को 5478 को लगे टीके
लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही। महज 60 स्थाई केंद्रों पर ही टीके लगाए गए, ऐसे में दिनभर में महज 5478 लोगों ने टीके लगवाए। बताया गया है कि इस दिन के लिए टीकाकरण के फील्ड स्टाफ को एक दिन का अवकाश दिया गया था।