टाटा एचबीएक्स के साथ ये एसयूवी भी होगी इस साल लॉन्च.
टाटा की नेक्सॉन (Nexton) के बाद खबर यह है कि Altroz का भी इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है. वहीं नई गाड़ियाें में कॉम्पेक्ट SUV Hornbill काे लॉन्च करने का प्लान भी टाटा माेटर्स कर रही है.
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस साल पांच कारें लॉन्च करेगी. जानकारी के अनुसार इसमें इलेक्ट्रिक कार (Electric car) से लेकर सीएनजी कार (CNG) के साथ कुछ नए मॉडल्स भी उतारने की तैयारी है. टाटा की नेक्सॉन (Nexton) के बाद खबर यह है कि Altroz का भी इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है. वहीं नई गाड़ियाें में कॉम्पेक्ट SUV Hornbill काे लॉन्च करने का प्लान भी टाटा माेटर्स कर रही है. ताे नजर डालते हैं उन काराें पर जाे टाटा इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है.
Altroz Electric
मीडिया रिपाेर्ट्स की मानें ताे टाटा नेक्सॉन (Nexton) के बाद प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्राेज (Altroz) का इलेक्ट्रिक वर्जन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. इस कार काे कंपनी ने आटाे एक्सपाे के दाैरान पहली बार पेश किया था. यदि ऐसा हाेता है ताे यह पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक कार हाेगी. कंपनी इले सिंगल चार्ज में 300 से 350 किलाेमीटर तक ड्राइविंग रेंज में उतार सकती है. हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी काेई टेक्निकल जानकारी शेयर नहीं है.
ये भी पढ़ें – Jeep H6 SUV का टीजर हुआ रिलीज, जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें एक्सटीरियर और इंटीरियर
Tata HBX(Hornbill)
ऑटाे एक्सपाे के दाैरान HBX के कॉन्सेप्ट मॉडल काे पेश किया था. जिसके बाद से ही उम्मीद की जा रही है थी टाटा इसे लॉन्च करेगी. वहीं हाल ही में इसे सड़काे पर टेस्टिंग के लिए भी स्पॉट किया गया था जिसके बाद इस बात की संभावना काे और बल मिल रहा है. नाम काे लेकर भी अभी कुछ कंपनी की ओर से नहीं कहा गया है पर जानकार बताते है कि इसे Hornbill के नाम से कंपनी लॉन्च कर सकती है.
Tigor CNG
मारुति के साथ ही टाटा भी सीएनजी पर फाेकस कर रही है यही वजह है कि Tigor का सीएनजी वेरिएंट इस साल लॉन्च करने की खबर आ रही है. टेस्टिंग के लिए भी इसे स्पॉट किया जा चुका है. इसके बारे में भी टाटा की ओर से काेई डिटेल नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि मारूती से कम्पीट करने के लिए यह सीएनजी में बेस्ट एवरेज कार के ताैर पर उतार सकती है. वहीं इसमें 1.2 लीटर का Revetron पेट्राेल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है.
ये भी पढ़ें- TATA HBX और XUV700 के साथ लॉन्च होगी ये एसयूवी, जानें इनके बारे में सबकुछ
Tiago Turbo
टाटा की मशहूर हैचबैक कार Tiago के नए टर्बाे वेरिएंट के बाजार में उतारने की खबर भी है. यह Tiago के JTP वेरिएंट के रिप्लेसमेंट के ताैर आ सकती है. मार्केट में इसका मुकाबला हुंडई ग्रेड i10 Nios के टर्बाें वेरिएंट से हाेगा. जानकारी के मुताबिक टाा इसमें 1.2 लीटर का टर्बाे पेट्राेल इंजन का प्रयाेग कर सकती है. जाे फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ हाेगा.
Tata Harrier
खबर यह भी है कि टाटा की पॉप्यूलर एसयूवी हैरियर काे पेट्राेल इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. अभी तक हैरियर सिर्फ डीजल इंजन के साथ आती है जिसमें 2.0 लीटर की क्षमता का 4 सिलेंडर युक्त Kryotec डीजल इंजन है. जाे कि 170PS की पावर और 350Nm का टार्क जनरेट करता है.