Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- महावीर इंटरनेशनल संस्था पदाधिकारी मिले विधायक चेतन्य काश्यप से
कोरोना की गंभीरता और रेमडेसिविर इंजेक्शन की शहर में किल्लत को देखते हुए पिछले 10 दिनों में 900 इंजेक्शन उपलब्ध करवाए। यह इंजेक्शन आवश्यकता होने पर मरीजों को फ्री में लगवाए साथ ही प्रशासन द्वारा चिन्हित स्टोर्स पर उपलब्ध करवाए।
यह इंजेक्शन सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल संस्था द्वारा उपलब्ध करवाए गए। इंजेक्शन की कमी व अभी मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण मरीज के परिजन को इंजेक्शन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था। इसे देखते हुए संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने विधायक चेतन्य काश्यप से चर्चा कर इंजेक्शन सीधे भर्ती मरीजों को ही मेडिकल कॉलेज व कोविड अस्पताल में प्रशासन के निगरानी में डॉक्टर्स के निर्देशानुसार प्रदान करने की बात कही। प्रशासन अनुमति देगा तो महावीर इंटरनेशनल इंजेक्शन की फ्री सेवा जारी रखेगा।
विधायक कश्यप ने कलेक्टर गोपालचंद्र डांड से चर्चा कर बताया कि अब यह व्यवस्था लागू कर दी गई है और अब भर्ती मरीजों को यह इंजेक्शन सीधे मेडिकल कॉलेज या कोविड अस्पताल में ही प्रशासन की निगरानी में दिए जाएंगे। इससे मरीज के परिजन को इंजेक्शन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। काश्यप के प्रयासों से शहर को इंदौर मेडिकल कॉलेज से 280 इंजेक्शन प्राप्त हो रहे हैं। जो मरीजों को फ्री उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस दौरान संस्थापक के महेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र जैन, राजेंद्र पीतलिया सहित अन्य मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज में पंडाल लगाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया सेवा केंद्र शुरू
रतलाम | कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन के बाद से सेवाभावी संगठन, संस्थाओं के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मदद के लिए आगे आने लगे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवाभारती ने मेडिकल कॉलेज में सेवा केंद्र शनिवार को शुरू किया।
संघ ने गर्मी के इस मौसम में पीड़ितों के परिजन के बैठने के लिए 4000 स्क्वेयर फीट पंडाल तैयार किया है और उनके पीने के लिए ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया है। विगत दिनों संक्रमण में तेजी आने से कॉलेज प्रबंधन और रोगियों के परिजन को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, इसे देखते हुए सेवाभारती ने कॉलेज प्रबंधन से दो दिनों पूर्व ही संपर्क किया व सेवा केंद्र शुरू किया।
जिला प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने बताया सेवा केंद्र के माध्यम से स्वयंसेवक सुबह 8 से रात 8 बजे तक सेवाएं देंगे तथा आवश्यकता होने पर रात में सहायता हेतु उपस्थित हो सकेंगे। सेवा केंद्र के शुरू करने के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विजेंद्र गोठी के विभाग कार्यवाह आशुतोष, सेवाभारती शहर अध्यक्ष राकेश मोदी, सचिव राजेश बाथम, ॠषभ सुराना व अन्य सेवा प्रमुख एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।