Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 घंटे पहले
शहर में बढ़ते कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए सैनिटाइजेशन करते नगर निगम के कर्मचारी।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते नगर निगम ने भी सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। सभी 19 जोन को वाहन आवंटित किए गए हैं, ताकि बाजारों से लेकर मुख्य मार्गों और प्रमुख क्षेत्रों में दिन-रात सैनिटाइजेशन का काम पूरी मुस्तैदी से किया जा सके। जरूरत पड़ने पर वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
शनिवार को शहर में लागू लॉकडाउन के दौरान विभिन्न स्थानों के अलावा कंटेनमेंट जोन में 43 ट्रैक्टर ट्रॉली पर मशीनें लगाकर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
रात के समय कब्रिस्तान में भी किया जा रहा है सैनिटाइजेशन।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम ने वैक्सीनेशन सेंटर, मुक्तिधाम, मुख्य मार्गों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन किया। साउथ तुकोगंज नाथ मंदिर, सुखलिया, हीरा नगर, बॉम्बे हॉस्पिटल परिसर, मूसाखेड़ी, श्याम नगर, श्रीनगर, ब्रजेश्वरी, खजराना, जवाहर मार्ग, सुदामा नगर, अन्नपूर्णा रोड, सिरपुर, गुमास्ता नगर, भंवरकुआं, चितावद, नौलखा चौराहा, विष्णुपुरी, राजीव गांधी प्रतिमा, तिलक नगर, गीता भवन, जंजीरवाला चौराहा, सांईकृपा नगर, लसूड़िया, मल्हारगंज, सुखदेव नगर, बाणगंगा, जगजीवन रामनगर, छोटी खजरानी, पाटनीपुरा से एमआईजीचौराहा, नौलखा बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, आदर्श रोड, पलासिया सेल्फी प्वाइंट, ओल्ड पलासिया, गिटार चौराहा, टेलीफोन नगर, मनीष पुरी, साकेत नगर, बंगाली चौराहा, यूरेका हॉस्पिटल, पत्रकार कॉलोनी, गोयल विहार, खजराना मजदूर चौक, मित्र बंधु नगर, संचार नगर, खजराना मैन रोड एवं मार्केट, खिजराबाद कॉलोनी, नाहर शाह नगर, कालका माता मंदिर से खजराना थाना, हाजी कॉलोनी और मदरसा चौराहा तक 43 ट्रैक्टर ट्रॉली और 10 ट्रैक्टरों से सेनेटाइजेशन किया गया।
दिन-रात निगमकर्मियो द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य
लॉकडाउन में सेनेटाइजेशन — लॉकडाउन लगने से भीड़-भाड़ बाजारों में खत्म हो गई है। इसका फायदा नगर निगम ने उठाया और सेनेटाइजेश के लिए 10 ट्रैक्टरों को इन बाजारों में लगा दिया। इसके साथ ही अस्पतालों में भी सेनेटाइजेशन किया गया। साथ ही निगम की टीम ने माइक्रो कैंटोन्मेंट जोन में भी सेनेटाइजेशन तेजी से किया। इसमें विराट नगर, टेलीफोन नगर, ग्रेटर तिरूपति कॉलोनी, कालानी नगर, शिक्षक नगर, शिव सिटी, आदित्य नगर, विष्णुपुरी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, तिलक नगर, कनाड़िया, खजराना, विजयनगर, साउथ तुकोगंज और बादल का भट्टा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। शहर में लगे लॉक डाउन का फायदा निगम की टीम को मिला। जहां रोजाना भीड़-भाड़ में निगम की गाड़ियां कम स्थानों पर जा पाता थी वे अब 100 फीसदी स्थानों तक पहुंच रही हैं। नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के निर्देश पर सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। निगम की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन किया जाए। खास बात यह है कि हर ट्रैक्टर की रिपोर्ट कमिश्नर प्रतिभा पाल ले रही हैं और देख रही हैं कि कितने इलाकों में सैनिटाइजेशन किया गया है। जरूरत पढ़ी तो निगम अतिरिक्त संसाधनों के साथ टैंकरों को भी बढ़ा देगा, ताकि जनता को किसी तरह की
परेशानी न हो।