बांधवगढ़ में सूअर के चक्कर में तेंदुए का शिकार: सूअर के लिए लगाया था फंदा, फंस गया तेंदुआ; डर के मारे बोटी-बोटी काटकर बोरी में भरा और कुएं में छिपा दिया

बांधवगढ़ में सूअर के चक्कर में तेंदुए का शिकार: सूअर के लिए लगाया था फंदा, फंस गया तेंदुआ; डर के मारे बोटी-बोटी काटकर बोरी में भरा और कुएं में छिपा दिया


  • Hindi News
  • National
  • The Villager Had Set Up A Noose For The Boar, Trapped Leopard; Fearfully Cut The Sack And Filled It In The Sack And Hid It In The Well

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उमरिया22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • वारदात में प्रयुक्त औजार, बंदूक, छर्रे, सूअर के दांत, दो पुराने मोर के पैर और फंदा मिला

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर रेंज के बटुराबाह से लगे असोढ़ गांव में सुअर के चक्कर में फिर एक तेंदुए की मौत हो गई। ग्रामीण जंगली सूअर को फंसाने के लिए फंदा लगाया था, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने कार्रवाई के डर से तेंदुए की बोटी-बोटी काटकर उसे बोरी में भरा। इसके बाद इसे दूर कुएं में छिपाया दिया। प्रबंधन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त औजार, बंदूक, छर्रे, दो पुराने मोर के पैर, सूअर के दांत व जबड़ा, फंदा बरामद किए हैँ।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर विसेंट रहीम ने बताया, पनपथा बफर परिक्षेत्र की बीट बटुराबाह के कक्ष क्रमांक पीएफ 628 से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम असोढ के निवासी राकेश (48) पिता सुखरन बसोर के घर में डाग स्क्वाॅड टीम के साथ दबिश दी गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने बताया, घर के पीछे बाड़ी व खेत के बीच जंगली सूअर के लिए फंदा लगाया था। 10 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे फंदे में तेंदुआ फंस गया। डर के कारण आरोपी ने उसे काट पीटकर बोरी में भरकर घर से करीब 500 मीटर दूर पुराने कुएं में छिपा दिया। बोरी को खोलकर जांच करने पर सभी अंग मौजूद पाए गए। सभी नाखून, चारों केनाइन सभी लगे मिले।

जांच के बाद वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,39,51 के तहत केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link