माैसम अपडेट: 5 किमी की रफ्तार से चली हवा, 1 मिमी बारिश

माैसम अपडेट: 5 किमी की रफ्तार से चली हवा, 1 मिमी बारिश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दोपहर 3 बजे हल्की बूंदाबांदी, अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री रहा

एक बार फिर मौसम ने शनिवार को करवट बदल ली है। दिन में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश भी हुई। जिसकी वजह से दिन और रात का तापमान स्थिर हो गया। शाम के वक्त भी तेज हवाएं चलती रहीं। शाम को नमी के बढ़ने से हल्की उसम का अहसास भी होता रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शनिवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ होने के कारण तेज और तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 3 बजे के करीब अचानक बादलों के छाए और गरज के साथ हल्की बारिश कर रवाना हो गए।

दिन की आर्द्रता 36% और रात की 32% दर्ज की गई
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। उधर, दिन की आर्द्रता 36% और रात की आर्द्रता 32% दर्ज की गई है। उधर, शनिवार को 1 मिमी. बारिश रिकॉर्ड में ली गई है।

आगे क्या : हल्की बारिश होगी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम की ओर बन रहे चक्रवात की हवाओं के गुजरने से बादल और हल्की बारिश जैसी स्थितियां बन रही है। इस सप्ताह भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होते ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link